Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • सरकारी बंगले को लेकर पीएम से अनुरोध की खबर को प्रियंका ने बताया बिलकुल गलत
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राजनीति

सरकारी बंगले को लेकर पीएम से अनुरोध की खबर को प्रियंका ने बताया बिलकुल गलत

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (3)

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सरकारी बंगला खाली करने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. प्रियंका ने कहा कि 35 लोधी एस्टेट वाला बंगला वह एक अगस्त से पहले खाली कर देंगी. कांग्रेस नेता ने उन खबरों पर अपना जवाब दिया, जिसके तहत कहा जा रहा था

कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बंगले को लेकर अनुरोध किया था. प्रियंका गांधी ने इसे ‘फेक न्यूज’ बताया. कांग्रेस महासचिव ने कहा कि उन्हें एक जुलाई को सरकार द्वारा नोटिस भेजा गया था और उसी आदेश के तहत वे जल्दी सरकारी आवास खाली कर देंगी.

आपको बता दें कि आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय की ओर से इसके लिए एक महीने यानी 1 अगस्‍त 2020 तक की मोहलत दी गई है. प्रियंका वर्षों से लोधी स्टेट के इस आलीशन बंगला नंबर 35 में रह रही थीं. आदेश में बंगला खाली कराने के पीछे एसपीजी सुरक्षा व्‍यवस्‍था हटाए जाने को वजह बताया गया है.

मंत्रालय की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि यदि प्रियंका पहली अगस्त तक इस बंगले को खाली नहीं करती हैं तो उन्हें जुर्माना भी देना होगा.

यूपी शिफ्ट होने की चर्चा तेज हो गई थी

आपको ये बता दें कि बंंगला खाली करने के नोटिस के बाद प्रियंका गांधी के यूपी में लखनऊ शिफ्ट होने की चर्चा तेज हो गई थी. यही नहीं जानकारी ये भी मिली थी कि कांग्रेस महासचिव यूपी की सियासत पर पैनी नजर रखने के लिये लखनऊ को अपनी राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बना सकती हैं. इसके लिये लखनऊ का कौल हाउस सुर्खियों में आ गया है.

Post navigation

Previous: देश में लगातार दूसरे दिन 28 हजार से ज्यादा कोरोना वायरस के मामले दर्ज
Next: विकास दुबे एनकाउंटर की निष्पक्ष जांच की याचिका पर SC में होगी आज सुनवाई

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.