Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में लगातार दूसरे दिन 28 हजार से ज्यादा कोरोना वायरस के मामले दर्ज
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

देश में लगातार दूसरे दिन 28 हजार से ज्यादा कोरोना वायरस के मामले दर्ज

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (2)

भारत में हर दिन रिकॉर्ड स्तर पर कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ रही है. अमेरिका और ब्राजील के बाद हर दिन सबसे ज्यादा मामले भारत में आ रहे हैं. वहीं भारत में अमेरिका से ज्यादा मौतें हो रही हैं. देश में कुल संक्रमितों की संख्या नौ लाख के पार पहुंच गई है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 9 लाख 6 हजार 752 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 23,727 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि पांच लाख 71 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 28 हजार 498 नए मामले सामने आए और 553 मौतें हुईं.

कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है. अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है. लेकिन अगर प्रति 10 लाख आबादी पर संक्रमित मामलों और मृत्युदर की बात करें तो अन्य देशों की तुलना में भारत की स्थिति बहुत बेहतर है.

भारत से अधिक मामले अमेरिका (3,479,365), ब्राजील (1,887,959) में हैं. देश में कोरोना मामले बढ़ने की रफ्तार भी दुनिया में तीसरे नंबर पर बनी हुई है.

आंकड़ों के मुताबिक, देश में इस वक्त 3 लाख 11 हजार कोरोना के एक्टिव केस हैं. सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र में एक लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है. इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का चौथा स्थान है. यानी कि भारत ऐसा चौथा देश है, जहां फिलहाल सबसे ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: एडीजी लॉ एंड आर्डर ने किया बड़ा खुलासा :Vikas Dubey
Next: सरकारी बंगले को लेकर पीएम से अनुरोध की खबर को प्रियंका ने बताया बिलकुल गलत

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.