Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मेरठ :यूपी पुलिस ने एक इनामी बदमाश को एनकाउंटर में किया ढेर
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

मेरठ :यूपी पुलिस ने एक इनामी बदमाश को एनकाउंटर में किया ढेर

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
images

कानपुर कांड के बाद से यूपी के हर जिले में एक्टिव हुई पुलिस अपराधियों पर कहर बनकर टूट रही है. ताबड़तोड़ एनकाउंटर हो रहे हैं.

इसी क्रम में मेरठ पुलिस ने जिले टॉप-3 अपराधियों में शामिल 50 हजार का इनामी दीपक उर्फ़ सिद्धू को बुधवार की रात रोहटा में हुए एनकाउंटर में मार गिराया गया. हालांकि इस दौरान उसका एक अन्य साथी मौके से फरार हो गया. फरार बदमाश की गिरफ़्तारी के लिए कई थानों की फोर्स जुटी है.

पुलिस टीम को रोहटा इलाके में मिली कुछ बदमाशों के होने की सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए उन्हें घेर लिया. इस बीच खुद को घिरा देखकर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी.

इस दौरान एक बदमाश को गोली लगी जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया. मुठभेड़ के दौरान दरोगा अनुज कुमार को भी गोली लगी. घायल बदमाश दीपक को सीएचसी लाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ जिला अस्पताल रेफर किया गया. अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

दीपक उर्फ़ सिद्धू योगेश भगोड़ा गैंग का शार्प शूटर था. दीपक पर लूट, हत्या और डकैती जैसी वारदात के डेढ़ दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे. उसने जून में ही पुरानी रंजिश में सरधना के महाराणा प्रताप नगर की अमन कॉलोनी निवासी अंकुर की हत्या कर दी थी.

एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि दीपक के खिलाफ सरधना थाने में कई मामले दर्ज थे. उसके ऊपर 50 हजार का इनाम भी घोषित था. एसएसपी ने बताया की मुठभेड़ में बदमाश मारा गया है, जबकि उसका एक साथी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है.

Post navigation

Previous: मध्य प्रदेश :लालजी टंडन की तबीयत नाजुक आये वेंटिलेटर सपोर्ट पर
Next: देश में कोरोना के 24 घंटे में 32695 नए मरीज और 606 मौतें

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.