Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मध्य प्रदेश :लालजी टंडन की तबीयत नाजुक आये वेंटिलेटर सपोर्ट पर
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

मध्य प्रदेश :लालजी टंडन की तबीयत नाजुक आये वेंटिलेटर सपोर्ट पर

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (2)

राजधानी के मेदांता हॉस्पिटल में एडमिट मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की स्थिति नाजुक बनी हुई है. उनका फेफड़ा, गुर्दा और लिवर ठीक से काम नहीं कर रहा है.

इसकी वजह से उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है. मेदांता अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि राज्यपाल की तबीयत नाजुक बनी हुई है. उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है. क्रिटिकल केयर मेडिसिन के डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है.

गौरतलब है कि बीच में उनकी हालत में सुधार हुआ था. वे खाना फूड पाइप के जरिए ले रहे थे. राज्यपाल लालजी टंडन का लिवर, किडनी और हार्ट बिना किसी सपोर्ट के काम कर रहा था. लेकिन, एक बार फिर उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखकर उनका डायलिसिस किया जा रहा है।

आपको बता दें कि वे 10 दिन की छुट्टी पर लखनऊ पहुंचे थे, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई. 11 जून से ही राज्यपाल लालजी टंडन मेदांता अस्पताल में एडमिट हैं. उन्हें पेशाब में दिक्कत के साथ बुखार की शिकायत पर परिजनों ने एडमिट कराया था.

इसके बाद उन्हें पेशाब में इन्फेक्शन के साथ ही लिवर में दिक्कत का पता चला था. राज्यपाल लालजी टंडन के लिवर में दिक्कत पाए जाने पर सीटी गाइडेड प्रोसीजर किया गया था. प्रोसीजर के बाद पेट में रक्त का स्राव बढ़ गया था. रक्त स्राव के चलते राज्यपाल इमरजेंसी ऑपरेशन किया गया था.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: भागलपुर में दवा लेने गए कोरोना संक्रमित मरीज ने दुकान पर ही तोड़ा दम
Next: मेरठ :यूपी पुलिस ने एक इनामी बदमाश को एनकाउंटर में किया ढेर

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.