Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • देश में कोरोना के 24 घंटे में 32695 नए मरीज और 606 मौतें
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

देश में कोरोना के 24 घंटे में 32695 नए मरीज और 606 मौतें

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
Coronavirus-in-India-610x380

देश में कोरोना वायरस के मामलों में हर दिन बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी किये आंकड़ों के अनुसार बुधवार सुबह 8 बजे से गुरुवार सुबह 8 बजे तक 32,695 नये मामले दर्ज किये गये. एक दिन में अब तक सबसे ज्यादा मरीज बीते 24 घंटे में पाए गए. बताया गया कि बीते 24 घंटे में 606 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई.

अब तक इससे पहले मौतों का आंकड़ा एक दिन में 2003 पहुंचा था. हालांकि, यह संख्याएं दिल्ली और महाराष्ट्र के आंकड़ों के पुराने मामलों के दर्ज किये जाने के चलते बढ़ गई थीं. बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं.

वहीं बीते 24 घंटे में 20,783 लोग डिस्चार्ज किये गये. देश में फिलहाल 3,31,146 केस एक्टिव है, 6,12,814 लोग डिस्चार्ज और 24,915 लोगों की मौत हो गई है. अभी तक देश में कुल 9,68,814 कोरोना के मामले पाए गए हैं.

ताजा आंकड़ों के बाद देश में फिलहाल कोरोना से ठीक होने वालों की दर 63.2 फीसदी हो गई है. वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रिकवरी रेट 81.8 फीसदी है जो राष्ट्रीय औसत से 25 फीसदी ज्यादा है.

राज्य में मृत्यु दर 3 फीसदी है. गुरुवार को जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार तमिलनाडु में कोरोना के कुल डेढ़ लाख मामले हो चुके हैं जिसमें से 1 लाख लोग ठीक हो चुके हैं.

कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 7,975 नए मामले आए, जिसके बाद संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 2,75,640 हो गई.

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 233 लोगों की मौत होने के साथ ही राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 10,928 हो गई है. पिछले 24 घंटे में हुई 233 मौतों में से 62 मुंबई में हुई हैं.

विभाग द्वारा जारी बयान के अनुसार, बुधवार को अस्पताल से कुल 3,606 मरीजों को छुट्टी मिली. अभी तक कुल 1,52,613 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. उसमें कहा गया है कि राज्य में फिलहाल 1,11,801 लोगों का इलाज चल रहा है.

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण से मरने वालों की संख्या एक हजार के पार हो गयी है. पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 29 और लोगों की मौत हो गयी तथा संक्रमण के 1685 नये प्रकरण सामने आये.

अपर मुख्य सचिव ,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य- अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कोविड-19 संक्रमित 29 और लोगों की मौत हो गयी जिससे इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1012 हो गई.

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा चार मौतें राजधानी लखनऊ में हुई हैं. इसके अलावा कानपुर नगर, अमरोहा और झांसी में तीन-तीन,

सहारनपुर, फिरोजाबाद, मुरादाबाद, रामपुर, बस्ती, अयोध्या, सम्भल, सुलतानपुर, गोरखपुर, मुजफ्फरनगर, अम्बेडकर नगर, फतेहपुर, शामली, मिर्जापुर, फर्रुखाबाद और कुशीनगर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है.

कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा प्रभावित देश है. अगर प्रति 10 लाख आबादी पर संक्रमित मामलों और मृत्युदर की

बात करें तो अन्य देशों की तुलना में भारत की स्थिति बहुत बेहतर है. भारत से अधिक मामले अमेरिका (3,615,991), ब्राजील (1,970,909) में हैं. देश में कोरोना मामले बढ़ने की रफ्तार भी दुनिया में तीसरे नंबर पर बनी हुई है.

Post navigation

Previous: मेरठ :यूपी पुलिस ने एक इनामी बदमाश को एनकाउंटर में किया ढेर
Next: बर्थडे स्पेशल: कैटरीना कैफ आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही देखे।

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.