Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बर्थडे स्पेशल: कैटरीना कैफ आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही देखे।
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

बर्थडे स्पेशल: कैटरीना कैफ आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही देखे।

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (3)

सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी मामले के बाद से ही ये बहस छिड़ी हुई है कि फिल्म इंडस्ट्री में आउटसाइडर्स को खास तरजीह नहीं मिलती. लेकिन कैटरीना कैफ इस तथ्य को हर एक पहलू से खारिज करती दिखती हैं.

कैटरीना कैफ जो की आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं, ने इंडस्ट्री में अपनी एक बेहद खास जगह बनाई है. कैटरीना कैफ जो कि एक ब्रिटिश मॉडल थीं और उन्हें आज भी बहुत अच्छी हिंदी बोलनी नहीं आती. लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत के बल पर इंडस्ट्री में खास जगह पाई है.

आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ खास बातें बता रहे हैं जो शायद आप नहीं जानते होंगे.

कैटरीना कैफ का असली नाम Katrina Turquotte था. लेकिन साल 2003 में आई उनकी फिल्म ‘बूम’ की प्रोड्यूसर और टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ ने उन्हें सलाह दी की वो अपना नाम बदल लें.

कैटरीना कैफ के पिता मोहम्मद कैफ कश्मीर से ताल्लुक रखते हैं वहीं उनकी मां सुजैन टॉरकोट थी. पिता से अलग होने के बाद कैटरीन के मां ने उन्हें पाला है. कैटरीना कैफ 6 बहनें और एक भाई है.

कैटरीना कैफ का जन्म हॉन्गकॉन्ग में हुआ था और वो 14 साल की उम्र तक हवाई में रहीं थी. मुंबई आने से पहले कैटरीना चीन, पोलेंड, स्विट्जरलैंड और कई यूरोपियन देशों में घूम चुकी थी.

शायद आपको हैरान होगा लेकिन कैटरीना कैफ की स्कूलिंग घर में हुई उनकी मम्मी सुजैन ने कुछ correspondence courses के साथ घर पर ही पढ़ाया है.

फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करने के बाद सलमान खान थे जिन्होंने कैटरीना कैफ को पहला बड़ा ब्रेक दिया था. फिल्म ‘मैंने प्यार क्यों किया’ में कैटरीना सलमान खान के साथ नजर आई थी. इतना ही नहीं दोनों के अफेयर की खबरें भी लगातार सामने आती रही थी.

सलमान खान के अलावा कैटरीना कैफ की जोड़ी अक्षय कुमार के साथ खूब पसंद की जाती है. दोनों ने साथ में कई सुपरहिट फिल्में की हैं. अक्षय कुमार के साथ दी हिट फिल्मों के बाद से कैटरीना के करियर को एक नई पहचान मिली थी.

सलमान खान के अलावा कैटरीना कैफ की जोड़ी अक्षय कुमार के साथ खूब पसंद की जाती है. दोनों ने साथ में कई सुपरहिट फिल्में की हैं. अक्षय कुमार के साथ दी हिट फिल्मों के बाद से कैटरीना के करियर को एक नई पहचान मिली थी.

Post navigation

Previous: देश में कोरोना के 24 घंटे में 32695 नए मरीज और 606 मौतें
Next: सत्तरघाट महासेतु अप्रोच रोड टूटने के मामले में तीन एफाआईआर

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.