Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • सत्तरघाट महासेतु अप्रोच रोड टूटने के मामले में तीन एफाआईआर
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

सत्तरघाट महासेतु अप्रोच रोड टूटने के मामले में तीन एफाआईआर

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download

गंडक नदी में अब भी उफान है और इलाके में इसका कहर लगातार जारी है. वहीं, सत्तर घाट महासेतु का पहुंच पथ ध्वस्त होने के बाद भी वहां पानी के दबाव की वजह से रोड का हिस्सा टूटकर गंडक में गिर रहा है. बता दें कि बुधवार को जहां रोड टूटा था

वहां पहले महज 20 से 30 फीट का एरिया को ही नुकसान पहुंचा था, लेकिन यह एरिया अब बढ़कर 60 फीट से ज्यादा हो गया है. इस बीच मामले में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए तीन तीन एफआईआर दर्ज करवाए हैं. डीएम अरशद अजीज ने इस बात की जानकारी दी.

गुरुवार की रात डीएम और एसपी ने घ्वस्त रोड जायजा लिया. डीएम अरशद अजीज ने बताया कि बुधवार को कटाव के बाद जब अभियंताओं की टीम मरम्मत करने गयी थी तब भी ग्रामीणों के द्वारा कटाव निरोधी कार्य रोक दिया गया था

और काम को बाधित किया गया था. जबकि गुरुवार को अप्रोच रोड टूटने के बाद कुछ स्थानीय नेताओं के द्वारा लॉकडाउन के बावजूद यहां धरना और प्रदर्शन किया गया.

जिसको लेकर उनके आदेश पर बैकुंठपुर सीओ ने एक दर्जन से ज्यादा लोगो पर प्राथमिकी दर्ज कराने का आवेदन दिया है.

इसके अलावा वशिष्ठा कंस्ट्रक्शन कम्पनी के द्वारा भी एक प्राथमिकी दर्ज कराने का आवेदन बैकुंठपुर थाना में दिया गया है. जबकि एक आवेदन बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के

द्वारा भी काम में बाधा पहुंचाने को लेकर भीड़ पर प्राथमिकी दर्ज करने के निवेदन बैकुंठपुर थाना में दिया गया है. इस तरह कुल तीन प्राथमिकी इस मामले में दर्ज कराई जा रही है.

दरअसल बैकुंठपुर में कोरोना के मामले बड़े पैमाने पर मामले मिले थे. चूंकि यहां पहले से लॉकडाउन है बावजूद इसके यहां रोड के डैमेज होने के बाद भी धरना, प्रदर्शन किया गया और भीड़ लगायी गयी. इसको लेकर प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिया गया है.

अभी तक प्राथमिकी के कितने लोगों का नाम और कितने लोगों को नामजद किया गया है इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है.

बता दें कि दो दिन पूर्व अत्यधिक पानी के बहाव होने से अप्रोच रोड ध्वस्त हो गया था. यह एरिया सत्तर घाट महासेतु से करीब 02 किलोमीटर पहले बैकुंठपुर के फैजुल्लाहपुर गांव में पड़ता है.

Post navigation

Previous: बर्थडे स्पेशल: कैटरीना कैफ आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही देखे।
Next: कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा 10 लाख से ज्यादा मरीज : भारत

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.