Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • राजस्थान में सियासी संकट :कांग्रेस ने ऑडियो टेप जारी कर बीजेपी पर लगाए आरोप
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

राजस्थान में सियासी संकट :कांग्रेस ने ऑडियो टेप जारी कर बीजेपी पर लगाए आरोप

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (1)

राजस्थान में सियासी संकट खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. आए दिन कांग्रेस के नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर राज्य सरकार गिराने की साजिश रचने का आरोप लगा रहे हैं.

आज फिर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर कई संगीन आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि कल शाम दो ऑडियो टेप सामने आए हैं. कांग्रेस विधायक भंवर शर्मा और बीजेपी नेता संजय जैन की बातचीत सामने आई है.

भंवर बोल रहे हैं कि अमाउंट की बात हो गई है. इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय गजेंद्र शेखावत के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की.सुरजेवाला ने कहा, कल 2 ऑडियो टेप सामने आए हैं.

कांग्रेस विधायक भंवर शर्मा और बीजेपी नेता संजय जैन की बातचीत सामने आई है. भंवर बोल रहे हैं कि अमाउंट की बात हो गई है. संजय जैन बोल रहे हैं कि साहब को बता दिया है.

सुरजेवाला ने कहा कि राजस्थान में बीजेपी सत्ता लूटने की कोशिश कर रही है. लेकिन इस बार बीजेपी ने गलत प्रांत चुन लिया है. बीजेपी यहां विधायकों की निष्ठा को खरीदने का षड्यंत्र रच रही है. बीजेपी कोरोना महामारी के बीचो-बीच प्रजातंत्र का चीरहरण कर रही है.

उन्होंने कहा कि दूसरे ऑडियो में केंद्रीय गजेंद्र शेखावत की आवाज़ है. इस ऑडियो में भी पैसों को लेकर बातचीत हो रही है. गजेंद्र शेखावत के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

सुरजेवाला ने आगे कहा कि कांग्रेस विधायक भवर लाल शर्मा पर केस दर्ज हो. उन्होंने बीजेपी के साथ मिलकर राज्य सरकार को अंसवैधानिक तरीके से गिराने की साजिश रची है.

कांग्रेस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए विधायक विश्वेंद्र सिंह और भंवर लाल शर्मा की सदस्यता निलंबित कर दी है. बता दें कि विश्वेंद्र सिंह गहलोत सराकर में मंत्री थे.

इसके साथ ही कांग्रेस ने दोनों नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की भी बात कही. हालांकि, मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए भंवर लाल शर्मा ने ऑडियो टेप को फर्जी बताया है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा 10 लाख से ज्यादा मरीज : भारत
Next: बड़ी खबर : कुलगाम में सुरक्षा बलों से हुई मुठभेड़ 3 आतंकी ढेर जम्मू-कश्मीर

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.