Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बड़ी खबर : कुलगाम में सुरक्षा बलों से हुई मुठभेड़ 3 आतंकी ढेर जम्मू-कश्मीर
  • जम्मू कश्मीर
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

बड़ी खबर : कुलगाम में सुरक्षा बलों से हुई मुठभेड़ 3 आतंकी ढेर जम्मू-कश्मीर

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (2)

कश्मीर घाटी में आतंकियों के सफाए में जुटे सुरक्षा बलों को शुक्रवार सुबह एक बार फिर सफलता मिली. कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने एक मुठभेड़ में 3 आतंकियों को मार गिराया.

इन आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और अन्य सामान बरामद हुआ है. फिलहाल भारतीय जवान इलाके में तलाशी अभियान में जुटे हैं. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है.

बीते कुछ दिनों से लगातार सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो रही है, जिसमें कई दहशतगर्द मारे जा चुके हैं. शुक्रवार 17 जुलाई की सुबह भी एक बार फिर आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई.

कश्मीर पुलिस के मुताबिक, ये मुठभेड़ सुबह करीब 5:42 बजे कुलगाम जिले के नगनाड-चिम्मर इलाके में शुरू हुई. जम्मू कश्मीर पुलिस और सेना के जवानों की एक टीम का आतंकियों से सामना हुआ और गोलीबारी शुरू हुई.

करीब 3 घंटे चली मुठभेड़ में सुरक्षा बलों की टीम ने 3 आतंकवादियों को मार गिराया. कश्मीर पुलिस के मुताबिक, अभी इन आतंकियों की पहचान नहीं हो सकी है. साथ ही सुरक्षा बलों की टीम इलाके में तलाशी अभियान चला रही है.

इससे पहले 13 जुलाई को भी अनंतनाग जिले में आतंकवादियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई थी. उसमें 2 आतंकवादियों को मार गिराया गया था. वहीं एक दिन पहले, 12 जुलाई को बांदीपोरा से 4 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था.

मई के महीने में बड़े आतंकी कमांडर रियाज नाइकू की मौत के बाद से ही सुरक्षा बलों का आतंकियों के खिलाफ आक्रामक ऑपरेशन ऑल आउट जारी है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: राजस्थान में सियासी संकट :कांग्रेस ने ऑडियो टेप जारी कर बीजेपी पर लगाए आरोप
Next: कोरोना संकट के बीच क्या शुरू हो गई बिग बॉस 14 की शूटिंग?

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.