Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • राजस्थान बोर्ड ऑफ़ सेकंड्री एजुकेशन 10वीं का रिजल्ट जल्द करेगा घोषित
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

राजस्थान बोर्ड ऑफ़ सेकंड्री एजुकेशन 10वीं का रिजल्ट जल्द करेगा घोषित

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (3)

आरबीएसई यानी कि राजस्थान बोर्ड ऑफ़ सेकंड्री एजुकेशन जल्द ही अपने 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करने वाला है. आशा है कि बोर्ड जुलाई के तीसरे हफ्ते में 10वीं का रिजल्ट जारी कर दे.

वैसे 10वीं का रिजल्ट किस तारीख को और कितने बजे जारी किया जाएगा इस सबंध में कोई आधिकारिक बयान अभी नहीं आया है. लेकिन जैसे ही बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट जारी करेगा उसके बाद बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करेगा.

राजस्थान बोर्ड 2020 की परीक्षाओं के रिजल्ट्स जारी करने के बारे में एक बार यह कहा था कि इस बार बोर्ड के रिजल्ट सीरियल से जारी किए जाएंगे- सबसे पहले 12वीं का विज्ञान वर्ग का रिजल्ट,

उसके बाद 12वीं कॉमर्स का रिजल्ट, उसके बाद 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट और सबसे बाद में 10वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा.

इसी सीरियल में बोर्ड 12वीं के विज्ञान और कॉमर्स का रिजल्ट जारी भी कर चुका है और कभी भी आर्ट्स का रिजल्ट जारी किया जा सकता है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान बोर्ड 2020 की 10वीं कक्षा की परीक्षा 12 मार्च से 24 मार्च 2020 के बीच आयोजित करने का शेड्यूल जारी किया था

लेकिन इसी बीच कोविड-19 महामारी आ जाने के कारण पूरे देश को 21 दिनों के लिए लॉक डाउन कर दिया गया.

इस लॉक डाउन के कारण सभी स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए जिसके तहत 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं भी 19 मार्च 2020 को स्थगित कर दी गईं. जिस समय यह परीक्षाएं स्थगित की गई थीं

उस समय राजस्थान बोर्ड की 10वीं क्लास की परीक्षा के तीन पेपर बाकी रह गए थे. बोर्ड ने 10वीं कक्षा के बाकी बचे पेपर की परीक्षा जून में आयोजित करके पूरा कराया था.

राजस्थान बोर्ड 2019 में 10वीं क्लास का रिजल्ट जून के पहले हफ्ते में ही घोषित कर दिया था. जून के पहले हफ्ते में घोषित किए गए इस रिजल्ट में कुल करीब 79.85% स्टूडेंट्स पास हुए थे जिसमें लड़कियों का योगदान 80.35% और लड़कों का योगदान 79.45% था.

Post navigation

Previous: कोरोना संकट के बीच क्या शुरू हो गई बिग बॉस 14 की शूटिंग?
Next: झारखंड एकेडमिक काउंसिल आज दोपहर 1 बजे जारी करेगा 12वीं का रिजल्ट

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.