Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • राजस्‍थान सियासी संकट:सचिन पायलट गुट की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

राजस्‍थान सियासी संकट:सचिन पायलट गुट की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
images

राजस्‍थान में चल रहे सियासी संकट के बीच सोमवार का दिन काफी अहम है. सचिन पायलट और उनके गुट के बागी विधायकों को विधानसभा स्पीकर की ओर से व्हिप उल्लंघन के मामले में दिए गए नोटिस पर हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है.

मुख्‍य न्‍यायाधीश इंद्रजीत माहन्ती और जस्टिस प्रकाश गुप्ता की बेंच इस पर सुनवाई कर रही है. इस मामले में पायलट गुट की ओर से बहस हो चुकी है.

स्पीकर की तरफ से हो रही बहस शुक्रवार को अधूरी रह गई थी. अब 20 जुलाई को स्पीकर के अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी बहस कर रहे हैं.

आधा घंटे पहले शुरू हुई बहस

हाईकोर्ट में बागी विधायकों के नोटिस मामले को लेकर सुनवाई सोमवार को आधे घंटे पहले शुरू हुई. अदालत ने सुबह 10 बजे से इस मामले की सुनवाई शुरू की. सामान्यतः अदालत में सुनवाई 10:30 बजे से शुरू होती है,

लेकिन वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कोर्ट से आग्रह किया था कि उन्हें 12 बजे अन्य जरूरी काम हैं. ऐसे में सुनवाई थोड़ी जल्दी शुरू की जाये.

स्पीकर के बाद मुख्य सचेतक की ओर से होगी बहस

इस केस में स्पीकर के बाद सरकार के मुख्य सचेतक महेश जोशी की ओर से बहस होगी. उनकी तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता एके भंडारी और एनके मालू पैरवी करेंगे. बागी विधायकों की ओर से नोटिस को लेकर लगाई गई

इस याचिका के जवाब में महेश जोशी की ओर से कहा गया था कि हाईकोर्ट को स्पीकर के काम में दखल देने का अधिकार नहीं है. अनुसूची 10 की संवैधनिकता सुप्रीम कोर्ट पहले ही तय कर चुका है.

सियासी संकट का आज नौंवा दिन

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में गहराये सियायी संकट का अभी तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है. इस सियासी संकट का 20 जुलाई को नौंवा दिन है. सरकार से बगावत करने वाला सचिन पायलट गुट अभी भी संघर्ष करने के मूड में है.

वहीं, सरकार अपने तर्कों पर अडिग है. दोनों गुटों की धड़ेबंदी जारी है. सरकारी खेमा जयपुर में एक लग्जरी होटल में डेरा डाले हुए है. वहीं, पायलट खेमा लगातार अपनी जगह बदल रहा है.

अभी पायलट खेमा दिल्ली में डेरा डाले हुए है. व्हिप उल्लंघन मामले में विधानसभा स्पीकर ने सचिन पायलट समेत उनके खेमे के सभी 19 विधायकों को नोटिस जारी कर रखा है.

Post navigation

Previous: अशोक गहलोत सचिन पायलट की आंधी को खत्म करने की तैयारी में जुटे
Next: आज से लखनऊ के 4 थाना क्षेत्रों में लॉकडाउन लापरवाही पर अधिकारी जाएंगे जेल :अभिषेक प्रकाश

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.