Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में 24 घंटों में पहली बार आए 40 हजार से ज्यादा केस : कोरोना कहर
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • स्वास्थ्य

देश में 24 घंटों में पहली बार आए 40 हजार से ज्यादा केस : कोरोना कहर

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (1)

देश में अब जानलेना कोरोना वायरस ने रफ्तार पकड़ ली है. एक दिन में मौत के मामले में भारत ने आज अमेरिका को भी पीछे छोड़ दिया है. देश में पिछले 24 घंटों में 681 लोगों की मौत हुई, जबकि अमेरिका में 392 लोग मरे.

वहीं, पिछले एक दिन में 40 हजार 225 नए मामले सामने आए हैं, जो एक दिन में अबतक सबसे ज्यादा हैं. इसी के साथ भारत में कुल संक्रमितों की संख्या 11 लाख 18 हजार 43 हो गई है.

इनमें 39 हजार 459 एक्टिव केस हैं तो वहीं सात लाख 87 लोग ठीक हो चुके हैं. अबतक 27 हजार 497 लोग जान गवां चुके हैं.कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है.

अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है. लेकिन अगर प्रति 10 लाख आबादी पर संक्रमित मामलों और मृत्युदर की बात करें तो अन्य देशों की तुलना में भारत की स्थिति बहुत बेहतर है.

भारत से अधिक मामले अमेरिका (3,896,855), ब्राजील (2,099,896) में हैं. देश में कोरोना मामले बढ़ने की रफ्तार भी दुनिया में दूसरे नंबर पर बनी हुई है.आंकड़ों के मुताबिक, देश में इस वक्त चार लाख कोरोना के एक्टिव केस हैं.

सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र में एक लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर कर्नाटक, चौथे नंबर पर आंध्र प्रदेश और पांचवे नंबर पर दिल्ली है.

इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का चौथा स्थान है. यानी कि भारत ऐसा चौथा देश है, जहां फिलहाल सबसे ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: एचडीएफसी बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर आदित्य पुरी ने 18.92 करोड़ रुपये बतौर वेत्तन भत्ते के रूप में किया हासिल
Next: उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर का सिलसिला जारी पांच शातिर बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.