Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बैंक कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने का लिया फैसला :आईबीए और बैंक यूनियन
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

बैंक कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने का लिया फैसला :आईबीए और बैंक यूनियन

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
27827-rupee3

कोरोना के संकटकाल में जहां ज्यादातर सेक्टर के लोग सैलरी में कटौती के खतरे को झेल चुके हैं या झेलने की आशंका से परेशान हैं

वहीं सरकारी बैंक के कर्मचारियों के लिए इस दौरान एक अच्छी खबर आई है सार्वजनिक बैंकों के कर्मचारियों की सैलरी में 15 फीसदी बढ़त का रास्ता साफ हो चुका है.

दरअसल बैंक यूनियनों और इंडियन बैंक एसोसिएशन के बीच लंबे समय से चल रही वार्ताओं का दौर बुधवार को खत्म हो गया और बैंक कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने को लेकर एक समझौता हो गया है.

कल बैंक यूनियनों और इंडियन बैंक एसोसिएशन (आईबीए) के बीच 11वें दौर की वार्ता पूरी हो गई इसमें तय किया गया कि 31 मार्च 2017 तक के हिसाब से कर्मचारियों के वेतन में 15 फीसदी की बढ़ोतरी की जाएगी.

सरकारी बैंक कर्मचारियों के वेतन में ये बढ़ोतरी या संशोधन 1 नवंबर 2017 से लागू हो जाएगी. वेतन और भत्तों में वार्षिक वृद्धि 7,898 करोड़ रुपये के पेस्लिप घटकों पर काम करती है.

आईबीए और बैंक यूनियनों में इस बात पर भी सहमति बन गई कि सरकारी बैंकों में भी प्रदर्शन आधारित इंसेटिव दिए जाएंगे.

बता दें कि निजी बैंकों और मल्टीनेशनल बैंकों में पीएलआई का प्रावधान पहले से है लेकिन सरकारी बैंकों में इस तरह की व्यवस्था नहीं है.

अब नए फैसले के आधार पर सरकारी बैंकों में कर्मचारियों को वार्षिक वेतन के अलावा पीएलआई दिया जाएगा. हालांकि इसे देने का फैसला अलग-अलग बैंकों के मुनाफे के आधार पर होगा.

लगभग दो साल से आईबीए और बैंक यूनियनों के बीच लगभग दो साल से बैठकों और चर्चा का दौर चल रहा था और बैंक यूनियनों ने अपनी मांगें न माने जाने पर हडताल पर जाने की धमकी दी थी.

कल ये भी फैसला हुआ कि बैंक कर्मचारियों को अब हर साल पांच दिन का प्रिवलेज लीव के बदले इनकैशमेंट मिला करेगा. हालांकि 55 साल के ऊपर के कर्मचारियों के मामले में इसे सात दिन के आधार पर तय किया जाएगा.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: एम वेंकैया नायडू ने ज्योतिरादित्य सिंधिया-शरद पवार समेत 45 नए राज्यसभा सदस्यों को दिलाई शपथ
Next: बॉलीवुड एक्टर अंकुर राठी ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से की सगाई

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.