Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • एम वेंकैया नायडू ने ज्योतिरादित्य सिंधिया-शरद पवार समेत 45 नए राज्यसभा सदस्यों को दिलाई शपथ
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राजनीति

एम वेंकैया नायडू ने ज्योतिरादित्य सिंधिया-शरद पवार समेत 45 नए राज्यसभा सदस्यों को दिलाई शपथ

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
jyotiraditya-scindia

राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने बुधवार को उच्च सदन के नवनिर्वाचित 61 सदस्यों में से 45 को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी.

कोविड-19 महामारी के कारण अंतर सत्र के दौरान शपथ ग्रहण समारोह राज्यसभा के चैम्बर में आयोजित किया गया.

इस अवसर पर उपराष्ट्रपति एवं उच्च सदन के सभापति वेंकैया नायडू ने कहा देश के विधि निर्माता के रूप में आपका चुनाव हुआ है. अपने दायित्व के निर्वहन में आप सुनिश्चित करें कि सदन में आपका आचरण नियमों के अनुकूल हो

स्थापित मानदंडों के अनुरूप हो और सदन के बाहर आपका आचरण नैतिकता के मानदंडों के अनुसार हो उन्होंने कहा कि तत्काल लाभ के लिए सदन में बाधा-व्यवधान डालने के प्रलोभन में न पड़ें

बल्कि जनता की दृष्टि में इस सदन का सम्मान बढ़ाने के प्रति सदैव सचेत रहें कानून का शासन लागू हो यही देश का विधान है. और इसकी शुरुआत आप ही से होती है

जब आप सदन के नियमों और प्रथाओं का पालन करते हैं शपथ ग्रहण करने वाले सदस्यों में 36 सदस्य ऐसे हैं जो पहली बार राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ले रहे थे. सदस्यों ने सामाजिक दूरी के मानकों का पालन करते हुए शपथ ग्रहण किया.

जिन नेताओं ने राज्यसभा की शपथ ली उनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल थे. वह पहली बार राज्यसभा के लिए चुने गए हैं.

शपथ लेने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया जब सबका अभिवादन कर रहे थे. इस दौरान दिग्विजय सिंह और गुलाम नबी आजाद का भी अभिवादन किया.

सिंधिया के अलावा NCP प्रमुख शरद पवार ने भी पद की शपथ ली. महाराष्ट्र से शरद पवार के अलावा उदयनराजे भोसले (बीजेपी), रामदास अठावले (आरपीआई), प्रियंका चतुर्वेदी (शिवसेना),

राजीव सातव (कांग्रेस), शरद पवार (एनसीपी), फौजिया तहसीन खान (एनसीपी), भगवत किसनराव कराड (बीजेपी) , प्रियंका चतुर्वेदी और मल्लिकार्जुन खड़गे की शपथ ली.

कांग्रेस छोड़कर शिवसेना में शामिल हुआ प्रियंका चतुर्वेदी ने भी शपथ ली. वह भी पहली बार राज्यसभा के लिए चुनी गईं.मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली.

Post navigation

Previous: बिहार में लगातार बारिश से नदियां उफान पर मेघालय में भारी बारिश का पूर्वानुमान : मौसम विभाग
Next: बैंक कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने का लिया फैसला :आईबीए और बैंक यूनियन

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.