Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना के बाद भारत में खतरनाक बीमारी ने दी दस्तक गुजरात में मिला पहला केस
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

कोरोना के बाद भारत में खतरनाक बीमारी ने दी दस्तक गुजरात में मिला पहला केस

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
8pa2K1FQa1

देशभर के लोग इन दिनों कोरोना वायरस से परेशान हैं. पिछले कुछ दिनों से हर रोज औसतन 40 हज़ार से ज्यादा नए केस सामने आ रहे हैं. अब तक इस खतरनाक वायरस ने 12 लाख से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है.

जबकि करीब 29 हज़ार लोगों की मौत हो चुकी है. इस बीच एक नई बीमारी ने भारत में दस्तक दे दी है. इसका नाम है मल्टी सिस्टम इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम इसे MIS-C भी कहते हैं.

भारत में पहला मामला

MIS-C के केस यूरोप और अमेरिका से आ रहे थे. लेकिन अब इस बीमारी का पहला मामला गुजरात के सूरत से आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 10 साल के बच्चे में इस बीमारी के लक्षण देखे गए.

परिवारवालों के मुताबिक बच्चे को पहले उल्टी, खांसी और फिर दस्त हुई. इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. बाद में बच्चे की आंखे और होंठ पर लाली पड़ने लगी.

क्या कहा डॉक्टर ने?

डॉक्टर आशीष गोटी के मुताबिक बच्चे के शरीर में मल्टी सिस्टम इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम के लक्षण दिखे. बाद में डॉक्टरों ने ये भी कहा कि बच्चे की हार्ट में बल्ड भी 30% ही पंप हो रहा था. इसके अलावा नसों में भी सूजन आ गई थी. राहत की बात ये है कि 7 दिनों के बाद बच्चे को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.

क्या है MIS-C?

मल्टी सिस्टम इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम के बार में दुनियाभर के डॉक्टरों को ज्यादा पता नहीं है. इसको लेकर फिलहाल रिसर्च चल रहे हैं. इस साल मई के महीने में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने लोगों को आगाह किया था.

आइए एक नज़र डालते हैं इस बीमारी के कुछ लक्षणों पर…

1-0-19 साल के बच्चे में 3 से ज्यादा दिन बुखार
2-शरीर पर दाने आना, प्युलुलेंट (मवाद के साथ) मुंह, हाथ और पैर में सूजन
3-ब्लड प्रेशर का कम होना
4-डायरिया, पेट में दर्द, पेट के नीचले हिस्से में दर्द

ऐसा होने पर हमें तुरंत डॉक्टरों की सलाह लेनी चाहिए.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: किन्नौर बॉर्डर पर अपने कब्जे वाले तिब्बत में चीन कर रहा है सड़क निर्माण
Next: सीएम अरविन्द केजरीवाल :दिल्ली में 1 लाख के पार हुए कोरोना संक्रमित,प्लाज्मा मुफ्त दे रही सरकार

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.