Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • सीएम अरविन्द केजरीवाल :दिल्ली में 1 लाख के पार हुए कोरोना संक्रमित,प्लाज्मा मुफ्त दे रही सरकार
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

सीएम अरविन्द केजरीवाल :दिल्ली में 1 लाख के पार हुए कोरोना संक्रमित,प्लाज्मा मुफ्त दे रही सरकार

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (1)

दिल्ली में गुरुवार को और 1,041 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकार प्लाज्मा मुफ्त दे रही है और लोगों को उसे खरीदने या बेचने की जरूरत नहीं है.

गुरुवार को यहां संक्रमितों की कुल संख्या 1,27,364 हो गई है. इसके अलावा मृतकों की तादाद 3,745 तक पहुंच गई है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. केजरीवाल ने कहा, ‘हम लोगों को प्लाज्मा मुफ्त दे रहे हैं.

हमारे पास आईएलबीएस अस्पताल में स्टॉक के तौर पर 500 से अधिक प्लाज्मा सैंपल हैं. यदि सरकार प्लाज्मा मुफ्त दे रही है तो उसे खरीदने या बेचने की जरूरत क्या है?

लोगों को प्लाज्मा खरीदने की जरूरत नहीं है क्योंकि सभी प्लाज्मा रक्त समूह उपलब्ध हैं.

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को कहा था कि यदि यह पाया जाता है कि किसी कोविड-19 मरीज को प्लाज्मा दान की प्रक्रिया के दौरान पैसे का लेन-देन हुआ है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

सोमवार को नये मामलों की संख्या गिरकर 954 रह गई थी, जो उसके अगले दिन बढ़कर 1,349 हो गई. दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के गुरुवार के एक बुलेटिन के अनुसार राजधानी में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 26 रोगियों की मौत हुई है.

दिल्ली में 11 से 19 जुलाई के दरम्यान रोजाना संक्रमण के 1000 से 2000 के बीच नये मामले सामने आए हैं. 19 जुलाई को 1,211 नये मामले सामने आए हैं.

राजधानी में गुरुवार को उपचार करा रहे रोगियों की संख्या 14,554 रह गई, जो बुधवार को 14,594 थी. यहां 23 जून को एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 3,947 नये मामले सामने आये थे.

गुरुवार के बुलेटिन के अनुसार यहां कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,745 हो गयी जबकि कुल मामले 1,27,364 तक पहुंच गए. शहर में 1,09,065 स्वस्थ हुए हैं या अन्यत्र चले गये हैं.

राष्ट्रीय राजधानी में अब तक 8,89,597 परीक्षण हुए हैं. बुलेटिन के अनुसार अंतरराष्ट्रीय विमान यात्रियों के संबंध में विभिन्न इंतजामों को लेकर केंद्रीय गृह सचिव की अध्यक्षता में एक बैठक हुई.

Post navigation

Previous: कोरोना के बाद भारत में खतरनाक बीमारी ने दी दस्तक गुजरात में मिला पहला केस
Next: कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद राज्यसभा सांसद डॉ. मीणा ने खुद को 14 दिन के लिए क्वॉरेंटाइन

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.