Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा 24 घंटों में दर्ज हुए 49 हजार नए मामले
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा 24 घंटों में दर्ज हुए 49 हजार नए मामले

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
Coronavirus-3-620x400

भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण विकराल रूप लेता जा रहा है. देश में संक्रमितों की संख्या अब 13 लाख के पार पहुंच गई है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 13 लाख 36 हजार 861 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं.

इनमें से 31,358 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 8 लाख 49 हजार ठीक भी हुए हैं. चार लाख 56 हजार लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है.

पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 48 हजार 916 नए मामले सामने आए और 757 लोगों की मौतें हुईं.

कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है. अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है.

लेकिन अगर प्रति 10 लाख आबादी पर संक्रमित मामलों और मृत्युदर की बात करें तो अन्य देशों की तुलना में भारत की स्थिति बहुत बेहतर है.

भारत से अधिक मामले अमेरिका (4,248,194), ब्राजील (2,348,200) में हैं. देश में कोरोना मामले बढ़ने की रफ्तार भी दुनिया में तीसरे नंबर पर बनी हुई है.

आंकड़ों के मुताबिक, देश में इस वक्त 4 लाख 55 हजार कोरोना के एक्टिव केस हैं. सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र में एक लाख 40 हजार से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है. इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं.

एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का तीसरा स्थान है. यानी कि भारत ऐसा तीसरा देश है, जहां फिलहाल सबसे ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: राजस्थान में आज कांग्रेस करेगी सुबह 11 बजे धरना-प्रदर्शन
Next: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने गृहमंत्रालय से अगस्त में सिनेमाघरों को खोलने की सिफारिशे की

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.