Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने गृहमंत्रालय से अगस्त में सिनेमाघरों को खोलने की सिफारिशे की
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने गृहमंत्रालय से अगस्त में सिनेमाघरों को खोलने की सिफारिशे की

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
cinema-halls-1595638230

देशभर में फैली कोरोना वायरस महामारी की वजह से लगे लॉकडाउन के चलते देश में सभी सिनेमाघर पिछले चार महीने से ज्यादा वक्त से बंद पड़े हैं. इसके चलते कई बड़ी फिल्मों ने ओटीटी प्लेटफॉर्म की तरफ रुख किया है.

इससे सिनेघरों के जरिए अपना परिवार चलाने वाले लोगों को भी आर्थिक तंगी और परिवार चलाने में कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं.

ऐसी परिस्थितियों को देखते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्रायल ने गृह मंत्रालय से अगस्त से सिनेमाघरों को खोलने की सिफारिश की है.

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव अमित खरे ने सीआईआई मीडिया समिति के साथ शुक्रवार को बातचीत की. उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय के सचिव अजय भल्ला इस पर अंतिम फैसला लेंगे.

खरे ने कहा कि उन्होंने 1 अगस्त से या 31 अगस्त के आसपास सिनेमाघरों को दोबारा से खोलने की सिफारिश की है. इसके लिए सोशल डिस्टेसिंग के नियम और पहली रॉ में अल्टरनेट सीट और अगली रॉ खाली रखने का फॉर्मूला भी दिया गया है.

खरे ने कहा कि मंत्रालय ने दो मीटर सोशल डिस्टेंसिंग नियमों के तहत सिनेमाघरों को खोलने के लिए सिफारिश की है. हालांकि वह अभी इसकी प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे है.

सिनेमाघरों के मालिक भी इस बैठक के दौरान मौजूद थे. उनका कहना है कि यह फॉर्मूला ने अनुचित है और इससे ऑडिटोरियम की 25 प्रतिशत क्षमता ही रहेगी. यह सिनेमाघर बंद रहने से ज्यादा स्थिति है.

इस बैठक में सोनी, मेडिसन, डिस्कवरी, अमेजन प्राइम, ट्विटर, बेनेट कॉलमैन एंड कंपनी लिमिटे, स्टार प्लस डिज्नी और सीआईआई मीडिया समित के कार्यकारी अधिकारी मौजूद रहे.

बता दें कि सिनेमाघरों के बंद रहने की वजह से अमिताभ बच्चन और आयु्ष्मान खुराना स्टारर ‘गुलाबो सिताबो’ और सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई.

इसके अलावा कई बड़ी फिल्में ही भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा 24 घंटों में दर्ज हुए 49 हजार नए मामले
Next: भारत ने उत्तर कोरिया को TB की दवा के रूप में भेजी मेडिकल मदद

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.