Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन ने कोविड-19 का पहला केस मिलने पर लॉकडाउन लगाया
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • विदेश
  • स्वास्थ्य

उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन ने कोविड-19 का पहला केस मिलने पर लॉकडाउन लगाया

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (5)

उत्तर कोरिया में कोरोना वायरस का पहला मामला मिला है. कोरोना वायरस का पहला केस मिलने के बाद किम जोंग उन प्रशासन ने बॉर्डर पर स्थित केसोंग में लॉकडाउन लगा दिया ​है.

बताया जा रहा है कि कोरोना का यह बॉर्डर पार करके यहां आया है. यह व्यक्ति तीन साल पहले दक्षिण कोरिया गया था, अब वह अवैध तरीके से यहां आया है.

कोरोना का दुष्ट वायरस उ. कोरिया में प्रवेश कर गया: किम

देश की मीडिया ने रविवार को इस लॉकडाउन की सूचना देते हुए बताया कि किम जोंग उन को लगता है कि कोरोना का दुष्ट वायरस उत्तरी कोरिया में प्रवेश कर गया है.

यदि इस व्यक्ति को आधिकारिक रूप से कोरोना वायरस का रोगी घोषित किया गया तो वह उत्तर कोरिया का कोरोना वायरस का पहला प्रमाणित मरीज होगा.

उत्तर कोरिया लगातार इस बात पर जोर देता रहा है कि उसके देश में कोरोना वायरस का एक भी मामला नहीं है, लेकिन उत्तरी कोरिया के इस दावे पर बाहरी विशेषज्ञों ने सवाल उठाये हैं.

कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने कहा कि यह मामला एक भगोड़े आदमी से जुड़ा है जो सालों पहले दक्षिण कोरिया भाग गया था और पिछले सप्ताह की अवैध रूप से वह उत्तर कोरिया की सीमा में घुस आया.

सूत्रों के अनुसार श्वसन स्राव और खून की जांच से पता चला है कि व्यक्ति को वायरस से संक्रमित होने का संदेह है इस व्यक्ति के सपंर्क में आए लोगों को भी क्वारंटाइन कर दिया है.

अपने एंटी-वायरस प्रयासों को ‘राष्ट्रीय अस्तित्व का मामला’ बताते हुए उत्तर कोरिया ने इस साल की शुरुआत में ही लगभग सभी सीमाओं से आना जाना बंद कर दिया था.

विदेशी पर्यटकों के आनेजाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया और अपने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को कोरोना के लक्षणों के साथ किसी के भी पाए जाने पर उसे क्वारंटाइन करने के काम पर लगा दिया था.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: क्या सरकार स्कूल और मेट्रो ट्रेन को फिर से शुरू करने की देगी इजाजत?
Next: देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में हो रहा तेजी से इजाफा 50 हजार नए केस

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 20 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 20 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 21 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.