Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में हो रहा तेजी से इजाफा 50 हजार नए केस
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में हो रहा तेजी से इजाफा 50 हजार नए केस

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
24_04_2020-coronavirus-india_20217559_12557604

भारत में कोरोना संकट लगातार बढ़ता जा रहा है. कोरोना से प्रभावित लोगों की संख्या के साथ-साथ मौत के आंकड़े भी तेजी से बढ़ रहे हैं. देश में संक्रमितों की संख्या अब 14 लाख के पार पहुंच गई है.

पिछले 24 घंटे में 49 हजार 931 नए मरीज सामने आए हैं. वहीं 708 लोगों की मौत भी हुई है. ये मौत की संख्या अमेरिका और ब्राजील से ज्यादा है.

अमेरिका और ब्राजील में पिछले 24 घंटे में क्रमश: 445 और 556 मौतें हुई हैं. हालांकि भारत में मैक्सिको (729) से कम मौतें हुई हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में अबतक 14 लाख 35 हजार 453 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 32771 लोगों की मौत हो चुकी है

जबकि 9 लाख 17 हजार 568 ठीक भी हुए हैं. चार लाख 85 हजार लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है.

कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है. अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है.

लेकिन अगर प्रति 10 लाख आबादी पर संक्रमित मामलों और मृत्युदर की बात करें तो अन्य देशों की तुलना में भारत की स्थिति बहुत बेहतर है.

भारत से अधिक मामले अमेरिका (4,371,276), ब्राजील (2,419,901) में हैं. देश में कोरोना मामले बढ़ने की रफ्तार भी दुनिया में दूसरे नंबर पर बनी हुई है.

आंकड़ों के मुताबिक, देश में इस वक्त करीब 5 लाख कोरोना के एक्टिव केस हैं. सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र में एक लाख 40 हजार से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है. इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं.

एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का तीसरा स्थान है. यानी कि भारत ऐसा तीसरा देश है, जहां फिलहाल सबसे ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन ने कोविड-19 का पहला केस मिलने पर लॉकडाउन लगाया
Next: देश के पूर्व राष्ट्रपति मिसाइल मैन एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि आज

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 19 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 20 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 20 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.