Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • TVS ने BS6 Apache RR310 के मॉडल की कीमतों में बढ़ोतरी
  • गैजेट्स
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

TVS ने BS6 Apache RR310 के मॉडल की कीमतों में बढ़ोतरी

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
tvs-apache-rr-310-console

कोरोना वायरस महामारी की वजह से लॉकडाउन लगा हुआ है. इसके चलते कई कंपनियों ने अपने वाहनों की कीमतों क बढ़ा दिया है. अब इनमें टीवीएस भी शामिल हो गई.

टीवीएस ने देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली टू-व्हीलर मोटरसाइकिल बीएस6 अपाचे आरआर310 की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है.

अब यह बाइक 2.45 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) में बिकेगी. टीवीएस ने अपनी इस फ्लैगशिप बाइक में 5000 रुपए बढ़ाए हैं.

बीएस6 अपाचे आरआर 310 टीवीएस के बीएस4 मॉडल से 17,000 हजार रुपए महंगी है. हालांकि कंपनी ने अपाचे आरआर 310 की कीमत बढ़ाने के वजह नहीं बताई है.

कहा जा रहा है कि कोविड-19 के बाद इसकी इनपुट लागत बढ़ने और आपूर्ति श्रृंखला बिगड़ने से इस बाइक की कीमत बढ़ाई गई है. टीवीएस अपाचे आरआर 310 भारत में साल 2018 में लॉन्च हुई थी

और इस साल के शुरुआत में बीएस6 मॉडल लॉन्च हुआ था, जिसमें कई तकनीकी बदलाव और नए फीचर शामिल किए गए हैं.बीएस6 अपाचे आरआर 310 में 312.2सीसी लिक्विड-कूल्ड ईंजन दिया गया है जोकि 34बीएचपी और 27एनएम डिलीवर करता है.

इंजिन में सिक्स स्पीड गियर बॉक्स के साथ रेस ट्यून स्लिपर क्लच दिया गया है. इसमें नया वर्टीकली-स्टैक्ड फुली कलर टीएफटी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया है.

इस डिस्प्ले में बाइक से संबंधित सभी जानकारी जैसे रेस टेलीमीटरी, टर्न-बाई-टर्न नेविगेशन, जरूरी नोटिफिकेशन आदि मिलती हैं.

बता दें कि इससे पहले बजाज ऑटो ने अपनी दो बाइक Pulsar 150 और Pulsar 150 Neon की कीमतों में इजाफा कर दिया है. माना जा रहा है कि मार्केट के हालात को देखते हुए इन बाइक्स की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है

इसके साथ ही इसकी इनपुट लागत को देखते हुए भी इन बाइक्स की कीमतों में इजाफा करने का फैंसला लिया है.आइये जानते हैं इन दोनों बाइक्स की नई कीमतें और फीचर्स के बारे में.

बजाज ऑटो ने Pulsar 150 की कीमत 1,025 रुपये और Pulsar 150 Neon की कीमत 999 रुपये बढ़ा दिए हैं. BS6 Pulsar के लॉन्च होने के बाद यह पहली बार है जब बजाज ने इसके दाम बढ़ाए हैं.

लेकिन Pulsar 150 Neon की कीमत में इस बार दूसरी बार दाम बढ़ाए है, इस साल जून में इसके दाम 4,437 रुपये बढ़ा दिए थे.

Post navigation

Previous: सीएम उद्धव ठाकरे ने अपने जन्म दिन पर सभी से प्लाज्मा डोनेट करने की अपील की
Next: करीब 15 दिन से अधिक समय से चल रहा सत्ता का संघर्ष :राजस्थान का सियासी संग्राम

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.