Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सीएम उद्धव ठाकरे ने अपने जन्म दिन पर सभी से प्लाज्मा डोनेट करने की अपील की
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मेन स्लाइड

सीएम उद्धव ठाकरे ने अपने जन्म दिन पर सभी से प्लाज्मा डोनेट करने की अपील की

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (3)

महाराष्ट्र के सीएम और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे का आज जन्मदिन है. उद्धव ठाकरे ने पहले ही घोषणा की है कि वह इस साल जन्मदिन नहीं मनाएंगे

क्योंकि कोरोना वायरस संकट ने उनके राज्य को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है. महाराष्ट्र में वर्तमान में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा तीन लाख 75 हजार 799 मामले है.

अपने जन्मदिन के मौके पर सीएम उद्धव ठाकरे ने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे उनके जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं न दें.

उन्होंने इसके बजाय मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करने, ब्लड और प्लाज्मा डोनेट कैंप्स का आयोजन करने की अपील की है.

आपको बता दें कि उद्धव ठाकरे पिछले साल नवंबर में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने थे. 27 जुलाई 1960 को मुंबई (तब बंबई) में जन्मे उद्धव ठाकरे ने जेजे स्कूल ऑफ आर्ट्स से स्नातक की डिग्री हासिल की है.

वह एक लेखक और पेशेवर फोटोग्राफर भी हैं, जिनका काम विभिन्न पत्रिकाओं में दिखाई देता है और उनकी तस्वीरों को कई प्रदर्शनियों में दिखाया भी गया है.

उद्धव प्रमुख मराठी अखबार ‘सामना’ के प्रधान संपादक भी हैं, जिसे बालासाहेब ठाकरे द्वारा स्थापित किया गया था. वह शिवसेना संस्थापक बालासाहेब और मीनाताई ठाकरे के बेटे हैं.

उद्धव ठाकरे की शादी रश्मि ठाकरे से हुई है. उनके दो बेटे- आदित्य और तेजस हैं. आदित्य ठाकरे युवा सेना के अध्यक्ष हैं और विधान सभा के नवनिर्वाचित सदस्य भी हैं. उद्धव ठाकरे ने कई दशकों तक किसानों और आम लोगों के कल्याण के लिए किया है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मुंबई में आज तेज बारिश होने की संभावना : मौसम विभाग
Next: TVS ने BS6 Apache RR310 के मॉडल की कीमतों में बढ़ोतरी

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.