Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में नदी में पुल बहने से ग्रामीणो में दिखी दहशत
  • उत्तराखंड
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में नदी में पुल बहने से ग्रामीणो में दिखी दहशत

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (1)

उत्तराखंड के कई इलाकों में बाढ़ का कहर जारी है. तेज बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं. पिथौरागढ़ जिले के जोलजीबी मदकोट मुनस्यारी मार्ग पर हाल में ही बना एक पुल बाढ़ के पानी से नदी में बह गया है.

गोसी नदी के पानी में पुल बहा है. दोगड़ीगाढ़ के पास मेंचा गांव के लोग पुल बहने और नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण दहशत में हैं.

नदी किनारे बसे इस गांव में बाढ़ का पानी भर रहा है. बताया जा रहा है कि जल्द ही कोई उचित कदम नहीं उठाने पर इस गांव में काफी परेशानी आ सकती है.

मिली जानकारी के मुताबिक, बीते सोमवार को पिथौरागढ़ जिले के दोगड़ीगाढ़ में गोरी नदी पर बना पुल बह गया. बताया जा रहा है कि पुल हाल में ही बनाकर तैयार किया गया था.

कुछ महीने में ही ये पुल पानी में बह गया. हालांकि, राहत की बात है कि जब पुल बहा उस समय कोई भी उसपर से पार नहीं हो रहा था.

इसके चलते किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है. हालांकि नदी का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है. प्रशासन से मदद की गुहार ग्रामीण लगा रहे हैं.

यहां बादल फटने से ताबाही

मिली जानकारी के मुताबिक हाल ही में बादल फटने की वजह से पिथौरागढ़ के तांगा गांव में भारी तबाही मच गई थी. बता दें कि बारिश के मौसम में पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और बादल भटने के मामले बढ़ जाते हैं.

बीते हफ्ते पिथौरागढ़ में बादल फटने की वजह से तांगा गांव में भारी नुकसान हुआ था. एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी

पुलिस की टीमों ने मिलकर कई दिनों तक सर्च ऑपरेशन चलाया था. तब मलबे से 5 शवों को बरामद किया जा सका. बारिश में पहाड़ी क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने कहा गया है.

Post navigation

Previous: निक जोनस के बड़े भाई जोए जोनस के घर आया नन्हा मेहमान प्रियंका चोपड़ा बनीं चाची
Next: राजधानी रायपुर में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने पर अगस्त तक बढ़ा Lockdown

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.