Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • निक जोनस के बड़े भाई जोए जोनस के घर आया नन्हा मेहमान प्रियंका चोपड़ा बनीं चाची
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

निक जोनस के बड़े भाई जोए जोनस के घर आया नन्हा मेहमान प्रियंका चोपड़ा बनीं चाची

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
1-40-380x214

जोनास परिवार का इतंजार खत्म हुआ और खुशियां घर आ गईं. बॉलीवुड से हॉलीवुड में कदम जमा रही एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा चाची बन गई हैं. प्रियंका की जेठानी,मशहूर एक्ट्रेस सोफी टर्नर मां बन गई हैं.

सोफी टर्नर और जो जोनस के घर नन्हा मेहमान आया है. सोफी टर्नर लंबे टाइम से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में थीं. सोफी टर्नर और उनके पति जो जोनस ने आने वाले नए मेहमान को लेकर कोई घोषणा नहीं की थी

लेकिन सोशल मीडिया पर आने वाली सोफी टर्नर की तस्वीरों से ये साफ हो गया था कि जल्द जोनास परिवार में किलकारी गूंजने वाली हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दंपत्ति पिछले बुधवार को माता-पिता बन गए हैं.

नन्हे मेहमान के आने से कपल और उनका परिवार बेहद खुश है. सोफी टर्नर और जो जोनस के घर एक बेटी का जन्म हुआ है. टीएमजेड की एक रिपोर्ट के मुताबिक

सोफी ने 22 जुलाई को लॉस एंजिलिस के एक हॉस्पिटल में बेटी को जन्म दिया. सोफी टर्नर और जो जोनस ने अपनी बेटी का नाम Willa रखा है.

सोफी टर्नर की प्रेग्नेंसी के दौरान काफी तस्वीरें सामने आईं, जिनमें वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं. कई बार तस्वीरों में सोफी अपने पति, पॉप सिंगर जो जोनस का हाथ थामे वॉक करती दिखती थीं.

साथ ही कोरोना वायरस महामारी के दौरान भी ये कपल मास्क पहने और सुरक्षा के सारे नियम फॉलो करता नजर आया है.

सोफी और जो ने 2016 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था, जिसके बाद पिछले साल मई में दोनों ने लॉस वेगस में शादी कर ली, इस शादी की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं.

वहीं इसके बाद इन दोनों ने फ्रांस में अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में दूसरी बार शादी की थी.

सोफी और प्रियंका के बीच बॉन्डिंग काफी अच्छी है और दोनों सोशल मीडिया पर साथ में तस्वीरें भी शेयर करती हैं. सोफी रिश्ते में प्रियंका की जेठानी हैं, लेकिन उनसे उम्र में काफी छोटी हैं.

Post navigation

Previous: बीजेपी सांसद जसकौर मीणा का बयान राम मंदिर को लेकर कही ये बड़ी बात
Next: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में नदी में पुल बहने से ग्रामीणो में दिखी दहशत

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.