Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • राजधानी रायपुर में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने पर अगस्त तक बढ़ा Lockdown
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

राजधानी रायपुर में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने पर अगस्त तक बढ़ा Lockdown

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
p08ljt0k

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के संक्रमण का दायरा बढ़ता ही जा रहा है. बीते सोमवार की देर रात कोविड-19 के 117 नए मरीजों की पहचान की गई.

इस तरह 27 जुलाई को राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित कुल 362 नए केस सामने आए.

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कोरोना मीडिया बुलेटिन के मुताबिक 27 जुलाई तक की स्थिति में कोरोना वायरस के छत्तीसगढ़ में अब तक 7980 मरीजों की पहचान की जा चुकी है.

इनमें से 2763 मरीजों का इलाज वर्तमान में प्रदेश के अलग अलग कोविड-19 अस्पतालों में चल रहा है.

सूत्रों के मुताबिक अब तक कोरोना संक्रमण के कारण प्रदेश में 45 लोगों की जान जा चुकी है. इनमें से 2 की मौत बीते सोमवार को ही हुई. प्रदेश में अब तक 5172 मरीजों के स्वस्थ्य होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.

बीते 27 जुलाई को अलग अलग अस्पतालों से 228 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है. लगातार बढ़ते आंकड़ों के बीच सरकार ने संक्रमण के नियंत्रण के लिए लॉकडाउन बढ़ाने का निर्णय लिया है.

छत्तीसगढ़ सरकार के मुखिया भूपेश बघेल के नेतृत्व में बीते सोमवार को मंत्रिमंडल की बैठक सीएम हाउस में हुई. इस बैठक में में कोरोना के राज्य में हालात की समीक्षा की गई.

इसके बाद लॉकडान 6 अगस्त तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया. हालांकि लॉकडाउन में छूट और कड़ाई को लेकर जिला कलेक्टर ही निर्णय ले स​केंगे. जिलेवार हालात के अनुसार वो लॉकडाउन को लेकर निर्णय करेंगे.

राजधानी रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में कोरोना के मरीज लगातार बड़ी संख्या में मिल रहे हैं. ऐसे में इन जिलों में लॉकडाउन को कड़ाई से लागू किया जा सकता है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में नदी में पुल बहने से ग्रामीणो में दिखी दहशत
Next: यूपी में एक दिन में कोरोना की जांच का आंकड़ा हुआ एक लाख के पार

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.