Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • यूपी में एक दिन में कोरोना की जांच का आंकड़ा हुआ एक लाख के पार
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

यूपी में एक दिन में कोरोना की जांच का आंकड़ा हुआ एक लाख के पार

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
corona_experiment.jpg_1590207071_618x347

उत्तर प्रदेश ने एक दिन में एक लाख से ज्यादा कोरोना सैंपल्स की जांच कर नया रिकॉर्ड बनाया है. अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि सोमवार को प्रदेश में 106962 सैंपल्स की जांच की गई.

अब तक किसी भी प्रदेश में एक दिन में इतने टेस्ट नहीं किए गए हैं. उन्होंने बताया कि प्रदेश में पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज किए लोगों की संख्या 42,833 हो गई है.

अब तक 1456 संक्रमित लोगों की मृत्यु हुई है. प्रदेश में अब तक कुल 19,41,259 सैंपल्स की जांच की गई है.

ऐसे हुए एक लाख से ज्यादा टेस्ट

प्रसाद ने बताया कि रवुवर को 5 सैंपल के 3803 पूल लगाए गए. जिसमें से 599 में पॉजिटिविटी देखी गई. 10 सैंपल के 270 पूल लगाए गए जिसमें से 30 में पॉजिटिविटी देखी गई. 50000 से ज्यादा एंटीजन टेस्ट किए गए.

RTPCR और True Net सभी को मिलाकर कल 1 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए. प्रदेश में होम आइसोलेशन की सुविधा प्रारंभ हो गई है.

अब तक 3738 लोग होम आइसोलेशन में हैं. अब तक सर्विलांस से 36421 इलाकों में 1,38,07,273 घरों का सर्विलांस किया गया है, जिसमें 7,73,00,206 लोग रहते हैं.

यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने टेस्टिंग की क्षमता में लगातार बढ़ोतरी के आदेश दिए हैं. उन्होंने कहा है कि 25 लाख से अधिक जनसंख्या के जनपद हैं

वहां प्रतिदिन 1500 से अधिक एंटीजन टेस्टिंग हो और 25 लाख से कम जनसंख्या वाले जनपदों में प्रतिदिन 1000 से अधिक टेस्टिंग हो. मुख्यमंत्री ने प्रतिदिन 35000 से ज्यादा RTPCR टेस्ट करने का आदेश दिया है.

इसी प्रकार True Net से प्रतिदिन 2500 से ज्यादा टेस्ट करने का आदेश दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि एल-1 अस्पतालों में कम से कम 50% बेड पर ऑक्सीजन की व्यवस्था कराई जाए.

एल-2 अस्पतालों में सभी बेड पर ऑक्सीजन की व्यवस्था हो. एल-3 अस्पतालों में सभी बेड पर ऑक्सीजन के साथ वेंटीलेटर की व्यवस्था की जाए.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: राजधानी रायपुर में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने पर अगस्त तक बढ़ा Lockdown
Next: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अगस्त को अयोध्या के दौरे पर 1 घंटे का शिलान्यास कार्यक्रम

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 43 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 47 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 50 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.