Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सुपर स्टार रजनीकांत ने बाबा केदारनाथ के किए दर्शन
  • देश
  • राज्य

सुपर स्टार रजनीकांत ने बाबा केदारनाथ के किए दर्शन

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
Rajinikanth visited Baba Kedarnath

सुपर स्टार रजनीकांत आज सुबह बाब केदारनाथ के दर्शन किए। वह रात्रि विश्रम के लिए देर शाम जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग से 11 किमी दूर तिलबाड़ा पहुंचे थे। यहां वह जीएमवीएन के अतिथिगृह में ठहरे हुए हैं। रजनीकांत के साथ आए उनके साथी एस.हरि ने बताया कि वे बदरीनाथ धाम के भी दर्शन करेंगे। सुपर स्टार रजनीकांत ब्रह्मलीन संत स्वामी दयानंद सरस्वती को अपना सब-कुछ मानते हैं। फिल्म ‘दरबार’ की शूटिंग पूरी करने के बाद इन दिनों वह उत्तराखंड की दस-दिवसीय यात्रा पर हैं। रविवार रात वह बेटी ऐश्वर्या धनुष के साथ शीशमझाड़ी (ऋषिकेश) स्थित अपने गुरु के आश्रम पहुंचे। सोमवार को उन्होंने गुरु के कक्ष में करीब 15 मिनट ध्यान लगाया।

आश्रम परिवार ने इस कक्ष को गुरु की याद में सहेजकर रखा हुआ है। आश्रम से बदरी-केदार यात्रा पर रवाना होने से पूर्व उन्होंने गुरु की समाधि पर भी ध्यान लगाया। अभिनेता रजनीकांत अक्सर अपने गुरु स्वामी दयानंद के आश्रम में आते रहते हैं। बीते वर्ष आठ मार्च और फिर पहली अगस्त को भी वे यहां आए थे। नौ वर्ष पूर्व भी अपनी सुपरहिट फिल्म ‘रोबोट’ की शूटिंग पूरी करने के बाद रजनीकांत गुरु के पास पहुंचे थे। अब रविवार रात करीब नौ बजे वह फिर आश्रम में पहुंचे और सोमवार को अपने गुरु के उस कक्ष में ध्यान लगाया, जहां उन्होंने देह त्यागी थी। करीब 15 मिनट बाद जब वह कक्ष से बाहर लौटे तो उनके चेहरे पर संतुष्टि के भाव थे। इससे पहले उन्होंने अपने कक्ष में भी योगाभ्यास किया और फिर करीब 7.30 बजे आश्रम परिसर स्थित स्वामी दयानंद सरस्वती की समाधि पर पहुंचे। वहां पुष्प चढ़ाने के बाद रजनीकांत करीब दस मिनट तक ध्यानमग्न रहे।

इस दौरान आसपास से सभी लोगों को हटा दिया गया था। वहां सिर्फ उनके शुभचिंतक और प्रशंसक मौजूद रहे। जिनमें अपने प्रिय अभिनेता के साथ फोटो खिंचवाने की होड़ लगी रही। रजनीकांत ने भी उन्हें निराश नहीं किया, लेकिन उनसे वीडियो न बनाने का आग्रह जरूर किया। इस मौके पर जब रजनीकांत से बातचीत की कोशिश की गई तो उन्होंने इस उत्तराखंड यात्र को अपना निजी कार्यक्रम बताया। उन्होंने श्री दयानंद आश्रम गंगाधरेश्वर ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी शुद्धानंद सरस्वती महाराज से भी मुलाकात की। आश्रम के प्रबंधक गुणानंद रयाल ने बताया कि सुबह करीब 9.15 बजे रजनीकांत अपनी पुत्री के साथ बदरी-केदार यात्र पर रवाना हो गए।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: PM ने लगाई कांग्रेस को लताड़, कहा मुझे जितनी गाली देनी है दो, पर देश के खिलाफ मत बोलना
Next: PMCH पहुंचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे पर युवक ने फेंकी स्याही

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 16 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 16 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 16 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.