Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • PM ने लगाई कांग्रेस को लताड़, कहा मुझे जितनी गाली देनी है दो, पर देश के खिलाफ मत बोलना
  • देश
  • राजनीति

PM ने लगाई कांग्रेस को लताड़, कहा मुझे जितनी गाली देनी है दो, पर देश के खिलाफ मत बोलना

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
modi slams congress

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दादरी जिला के गांव घसौला के समीप रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि मैं हरियाणा में चुनावी रैलियों के लिए नहीं आता हूं, न मैं यहां बीजेपी के लिए प्रचार करता हूं और न ही वोट मांगता हूं, यहां की जनता का प्यार मुझे खींच लाता है। PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि पाकिस्‍तान जाने वाला नदियों का पानी रोका जाएगा। इस दिशा में काम हो रहा है और जल्‍द ही वहां जा रहा पानी हमारे किसानों को मिलेगा। उन्होने कहा कि इस पानी पर हरियाणा, पंजाब और राजस्‍थान का हक है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हरियाणा की जनता ने भाजपा को अपार बहुमत से जिताने का फैसला कर लिया है। उन्‍होंने कहा कि यह दीवाली बेटियों की दीवाली होनी चाहिए।

इस दौरान जम्‍मू-कश्‍मीर से अनुच्‍छेद 370 हटाने का जिक्र किया। मोदी ने लोगों से इस कदम पर उनकी सहमति मांगी। उन्‍होंने कहा, कांग्रेस के लोगों मुझे जितनी गालियां देनी है दो, लेकिन देश के खिलाफ मत बोलना। कांग्रेस को हिम्‍मत हो तो एक बार कह दें कि वे सत्‍ता में आए ताे अनुच्‍छेद 370 को वापस लाएंगे। उन्‍होंने कहा कि इस तरह की बात करने वाली पार्टी को सबक व सजा मिलनी चाहिए। उन्‍होंने लोगों से कहा कि इन लोगों को 21 अक्‍टूबर को मतदान के दिन जवाब दें।

मोदी ने कहा कि हरियाणा में केरोसिन के लिए लंबी लाइनें लगती थी। इसका गवाह में रहा हूं। अब इससे मुक्ति मिल चुकी है। गर्भावस्था में महिला का ध्यान रखने की दिशा में हम कदम उठा रहे हैं। महिलाओं को मां बनने के बाद छह माह तक तनख्वाह के साथ छुट्टी देने का फैसला किया गया है। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओ को अपनी बचत के अलावा पांच हजार रुपए तक बैंक से देने का प्रावधान किया। अब ना तो गहना गिरवी रखना पड़ेगा और ना ही मान गिरेगा। बबीता फोगाट का विशेष रूप से उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि खिलाड़ी हमारे साथ जुड़े हैं। उन्‍होंने कहा, दो दिन से हरियाणा के अलग अलग भू भाग में जा रहा हूं।

हरियाणा की जनता ने फैसला कर लिया है और दोबारा से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उन्‍होंने कहा कि हरियाणा के गांव अगर आगे नहीं आते तो बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ इतना कामयाब नही होता। हमारी छोरी के छोरों से कम हैं। हमारे हरियाणा की बेटियां धाकड़ हैं।

Post navigation

Previous: उत्तराखंड : अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, हादसे में पांच लोगों की मौत
Next: सुपर स्टार रजनीकांत ने बाबा केदारनाथ के किए दर्शन

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 2 months ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 2 months ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.