Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मोरारी बापू ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए दान कि इतनी रकम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार

मोरारी बापू ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए दान कि इतनी रकम

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (2)

रामलला मंदिर के निर्माण के लिए प्रसिद्ध कथा वाचक मोरारी बापू ने 5 करोड़ रुपये दान करने की घोषणा की है. भावनगर में मोरारी बापू ने रामकथा का वाचन करते हुए कहा

कि व्यासपीठ से रामलला मंदिर को बनाने में पांच करोड़ रुपये श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को दिया जाएगा. मोरारी बापू ने कहा कि सबसे पहले राम जन्मभूमि के लिए यहां से पांच करोड़ भेजे जाएंगे, जो प्रभु श्री राम के चरण में एक तुलसीपत्र के रूप में भेंट होगी.

ट्रस्ट की अपील चांदी की जगह नगद दान करें भक्त

मोरारी बापू ने रामकथा का वाचन करते हुए यह भी कहा कि चित्रकूट धाम तलगाजरडा में स्थित हमारे आश्रम की तरफ से राम जन्मभूमि के लिए 5 लाख रुपये दिए जाएंगे.

बता दें श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की तरफ से मंदिर निर्माण के लिए दान करने की अपील की गई है. विहिप व ट्रस्ट के सदस्य चंपत राय ने कहा कि अनेक श्रद्धालु चांदी की शिलाएं लेकर अयोध्या आ रहे हैं.

आज मंदिर निर्माण के लिए बैंक में धन चाहिए, चांदी नहीं चाहिए. इसलिए जो श्रद्धालु चांदी दे रहे हैं, मेरा उन भक्तों से निवेदन है कि वो उस चांदी के समान रुपया बैंक अकाउंट में जमा करें.

गांव-गांव से चंदा होगा इकठ्ठा

गौरतलब है कि विश्व हिंदू परिषद राम मंदिर निर्माण के लिए हर गांव और हर शहर में दानपात्र लेकर जाएगी और लोगों से चंदा इकट्ठा करेगी, ताकि राम मंदिर निर्माण जनभागीदारी से हो और सभी हिंदूूओं का इसमें पैसा लगे.

बता दें कि 5 अगस्त को प्रधानमंत्री अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन करेंगे और आधारशीला रखेंगे. इसके लिए राम नगरी में तैयारियां जोरों पर हैं.

अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया और संवारा जा रहा है. अयोध्या में दो दिन तक दीपावली जैसा माहौल देखने को मिलेगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद भूमि पूजन की तैयारियों पर नजर बनाए हुए हैं.

Post navigation

Previous: बड़ी खबर : जल्द भारत में पांच जगह होगा ऑक्सफोर्ड वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल
Next: सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह द्वारा रिया चक्रवर्ती पर एफआईआर दर्ज

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.