Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह द्वारा रिया चक्रवर्ती पर एफआईआर दर्ज
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह द्वारा रिया चक्रवर्ती पर एफआईआर दर्ज

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर जहां एक तरफ आरोपों का सिलसिला लगातार चल रहा है. अब ऐसे में बड़ी खबर सामने आई है

कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह द्वारा जो एफआईआर दर्ज कराई गई है, वो सीएम दफ्तर के दखल के बाद दर्ज हुई है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केके सिंह और परिवार द्वारा सीएम नीतीश कुमार से संपर्क साधा गया था जिसके बाद इस मामले को हरी झंडी दी. सीएम ऑफिस से मिली हरी झंडी के बाद ही खास परिस्थितियों में बिहार में एफआईआर दर्ज की गई है.

दरअसल, कानूनन तौर पर एफआईआर वहां दर्ज की जाती है जिस थाना क्षेत्र में अपराध या घटना घटित होती है. ऐसे में सुशांत सिंह खुदकुशी मामला मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन के तहत आता है.

मुंबई पुलिस इस पूरे मामले की जांच लगातार कर भी रही है. लेकिन अब खास परिस्थितियों का हवाला देते हुए सुशांत के पिता केके सिंह द्वारा बिहार में इस मामले को लेकर मामला दर्ज करवाया गया है.

केके सिंह ने 25 जुलाई को बिहार के राजीवनगर थाना में जो एफआईआर दर्ज करवाई है उसमें उन्होंने रिया सहित उनके पूरे परिवार पर आरोप लगाया है.

बिहार में दर्ज एफआईआर संख्या 241/20 मामले में रिया चक्रवर्ती सहित छह लोगों को के खिलाफ आईपीसी की धारा 340, 341, 342, 380, 406, 420 और 306 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती के अलावा इंद्रजीत चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरिंडा, श्रुति मोदी और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी, बेइमानी, बंधक बनाकर रखने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है.

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही लगातार इस मामले की सीबीआई जांच की मांग उठ रही थी. इसे लेकर कई राजनेता भी आगे आए.

इसमें चिराग पासवान, पप्पू यादव, पार्थ पवार, निशिकांत दुबे, तेजस्वी यादव और सुब्रमण्यम स्वामी शामिल हैं. स्वामी ने इस मामले को लेकर पीएम मोदी को पत्र भी लिखा था.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मोरारी बापू ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए दान कि इतनी रकम
Next: राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में कैबिनेट की बैठक आज

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 29 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 33 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 36 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.