Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कल्याण सिंह ने राम मंदिर भूमिपूजन को लेकर कही ये बड़ी बात
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार

कल्याण सिंह ने राम मंदिर भूमिपूजन को लेकर कही ये बड़ी बात

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
29_07_2020-former_chief_minister_kalyan_singh_20568999_112458373

यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह ने राम मंदिर के भूमि पूजन पर कहा कि इस बात की मुझे बहुत खुशी है, अब जाकर इतने बड़े संघर्ष के बाद सफलता मिली है.

प्रधानमंत्री जी भूमिपूजन में आ रहे हैं और मैं भी 4 अगस्त को वहां पहुंच जाऊंगा. अयोध्या विवाद पर कल्याण सिंह ने कहा कि मुझे अपने छह दिसंबर 1992 के फैसले पर गर्व है.

सरकार गिरने का कोई मलाल नहीं. वैसे भी किसी के प्रति श्रद्धा और समर्पण हो तो उसके लिए कोई भी बलिदान छोटा होता है. गोली चलवा देता तो जरूर मलाल होता.

कल्याण सिंह ने आगे कहा कि मैंने जिलाधिकारी से अपने लिखित आदेश में कहा था गोली नहीं चलनी चाहिए. मेरे माथे पर एक भी कारसेवक की हत्या आरोप नहीं इस बात की खुशी है.

राम मंदिर के साथ राष्ट्र निर्माण हो और प्रधानमंत्री जी के आत्मनिर्भर भारत का सपना भी साकार हो. अब अंतिम इच्छा यही है कि जीवनकाल में ही राम मंदिर बन जाए. जो लोग समय पर आपत्ति जता रहे हैं उन्हें भगवान सद्बुद्धि दें.

कल्याण सिंह ने इस पीसी में खुद को राम भक्त भी बताया था. उन्होंने कहा था कि मैं पहले दिन से ही अयोध्या के विकास और राम मंदिर के निर्माण का सपना देखता रहा। मेरे जैसे करोड़ों लोगों का सपना साकार हुआ है. मैं अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करूंगा.

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए पांच अगस्त को भूमि पूजन होना है. भूमि पूजन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. भूमि पूजन में तीर्थराज प्रयागराज के त्रिवेणी संगम की मिट्टी और जल का भी इस्तेमाल किया जाएगा.

अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन की तारीख पांच अगस्त तय है. राम मंदिर का भूमि पूजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. पीएम मोदी के अयोध्या कार्यक्रम का पूरा विवरण भी जारी कर दिया गया है.

पीएम मोदी पांच अगस्त को सुबह 11.30 बजे अयोध्या पहुंचेंगे. इसके बाद पहली बार पीएम मोदी रामजन्म भूमि रवाना होंगे. भूमि पूजन के कार्यक्रम में साधु-संतों समेत कुल 200 मेहमान शामिल होंगे.

जिन दो सौ महमानों को बुलाया गया है, उनमें से पचास साधु संत, पचास अधिकारी और पचास लोग विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) और न्यास के होंगे. भूमि पूजन के कार्यक्रम में देश के पचास गणमान्य लोगों को भी शामिल होने का न्योता भेजा गया है.

गणमान्य लोगों में पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सरसंघ चालक मोहन भागवत, बीजेपी के सीनियर लीडर लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी,

उमा भारती, विनय कटियार और साध्वी ऋतंभरा शामिल होंगी. वहीं, स्थानीय प्रशासन ने कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए कोरोना से बचने के प्रोटोकॉल्स को जरूर फॉलो करने की हिदायत दी है.

Post navigation

Previous: आश्रमों को गिराने की तैयारी शुरू : शिवराज सरकार आई एक्शन में
Next: पश्चिम बंगाल कांग्रेस से दुःखद खबर सोमेन मित्रा का 78 साल की उम्र में निधन

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.