Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पश्चिम बंगाल कांग्रेस से दुःखद खबर सोमेन मित्रा का 78 साल की उम्र में निधन
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

पश्चिम बंगाल कांग्रेस से दुःखद खबर सोमेन मित्रा का 78 साल की उम्र में निधन

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download

पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष सोमेन मित्रा का देर रात निधन हो गया है. वह 78 साल के थे. सोमेन मित्रा लंबे समय से बीमार चल रहे थे. वह कई बीमारियों से ग्रसित थे.

कुछ दिन पहले ही उन्हें कोलकाता के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, वहां इलाज के दौरान निधन हो गया. बताया जा रहा है, कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया. उनका कोरोना टेस्ट भी कराया गया था, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी.

सोमेन मित्रा के निधन की खबर पश्चिम बंगाल कांग्रेस ने ट्विटर पर शेयर की है. कांग्रेस ने लिखा WBPCC के अध्यक्ष सोमेन मित्रा ने कुछ समय पहले अंतिम सांस ली है.

यह हमारे लिए बड़ी क्षति है, हमारी संवेदनाएं दादा के परिवार के साथ हैं. उनकी आत्मा को शांति मिले.कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी ट्ववीट कर संवेदना वयक्त की है.

उन्होंने लिखा इस कठिन समय में सोमेन मित्रा के परिवार और दोस्तों को मेरा प्यार और समर्थन. हम उन्हें सम्मान के साथ याद रखेंगे.कांग्रेस नेता और लोकसभा के पूर्व सांसद सोमेन मित्रा का जन्म 31 दिसंबर 1941 को हुआ था.

डॉक्टर ने रविवार को बताया था कि उनकी तबीयत में कुछ सुधार हुआ है. लेकिन उनके हृदय की हालत भी कमजोर जा रही थी.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कल्याण सिंह ने राम मंदिर भूमिपूजन को लेकर कही ये बड़ी बात
Next: देश में कोरोना की तरफ से आई राहत भरी खबर अब तक 10 लाख से अधिक मरीज हुए ठीक

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 36 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 39 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 43 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.