Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • राजभवन और सरकार के बीच टकराव खत्म सीएम गहलोत आज फिर लेंगे विधायक दल की बैठक
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

राजभवन और सरकार के बीच टकराव खत्म सीएम गहलोत आज फिर लेंगे विधायक दल की बैठक

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
Ashok-Gehlot-8

राज्य सरकार और राजभवन के बीच चल रहा गतिरोध टूट गया है. राज्यपाल ने आगामी 14 अगस्त से विधानसभा का सत्र बुलाने की अनुमति दे दी है.

उसके बाद अब कांग्रेस विधायक दल गुरुवार को बैठक कर अपनी आगामी रणनीति बनायेगा.

विधायक दल की यह बैठक गुरुवार सुबह 11 बजे होटल फेयरमोंट में होगी. 15वीं विधानसभा का पांचवां सत्र 14 अगस्‍त से शुरू होगा.

कांग्रेस विधायक दल की यह बैठक सीएम अशोक गहलोत लेंगे. बैठक में सरकार पर आये सियासी संकट से निपटने और विधानसभा-सत्र की तैयारियों के लिए रणनीति बनाई जाएगी.

बैठक में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे और पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला भी मौजदू रहेंगे.बीते करीब एक सप्ताह से सरकार और राजभवन के बीच विधानसभा-सत्र बुलाने को लेकर टकराव चल रहा था.

सरकार की ओर से विधानसभा-सत्र बुलाने की फाइल को बुधवार को राज्यपाल कलराज मिश्र ने तीसरी बार वापस लौटा दिया था. उसके बाद सीएम अशोक गहलोत ने राजभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात की थी.

इससे सरकार और राजभवन में चल रहा टकराव खत्म हो गया. इस मुलाकात के बाद सरकार ने विधानसभा का सत्र बुलाने के लिए चौथी बार कैबिनेट का प्रस्ताव राज्यपाल को भेजा था, जिसे राज्यपाल ने मंजूर कर लिया था.

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में करीब 20 दिनों से सियासी संकट छाया हुआ है. कांग्रेस सरकार और संगठन सीएम अशोक गहलोत तथा पूर्व पीसीसी चीफ सचिन पायलट खेमों में बंटा हुआ है.

गहलोत खेमे के विधायक और मंत्री जयपुर में एक होटल में बाड़ाबंदी में बंद हैं, वहीं पायलट गुट दिल्ली में एक होटल में बंद है.

दोनों तरफ से सत्ता को लेकर तलवारें खिंची हुई हैं. उसके बाद पूरा मामला हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट होते हुए राजभवन पर आकर टिक गया था.

Post navigation

Previous: देश में कोरोना की तरफ से आई राहत भरी खबर अब तक 10 लाख से अधिक मरीज हुए ठीक
Next: अब स्कूली शिक्षा में 10+2 का जमाना खत्म, 5+3+3+4 सिस्टम लागू, पढ़िए पॉलिसी की सारी खास बातें

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.