Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में कोरोना की तरफ से आई राहत भरी खबर अब तक 10 लाख से अधिक मरीज हुए ठीक
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

देश में कोरोना की तरफ से आई राहत भरी खबर अब तक 10 लाख से अधिक मरीज हुए ठीक

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (1)

देश में कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर गुरुवार को राहत भरी खबर आई है. देश में अब तक इस जानलेवा महामारी से ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा गुरुवार को बढ़कर 10 लाख के पार पहुंच गया है.

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है. हालांकि अभी भी खतरा बरकरार है. देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले भी दिनोंदिन बढ़ रहे हैं. कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर भी बढ़कर 64.51 प्रतिशत हो गई है.

बुधवार रात तक देश में कोरोना वायरस के कुल 15,82,730 मामले सामने आ चुके हैं. इनमें से 10,19,297 लोग इस जानलेवा महामारी को मात दे चुके हैं.

देश में अब तक कोरोना वायरस से 33,236 लोगों की मौत भी हो चुकी है. देश में अब कोरोना वायरस के 5,28,459 सक्रिय मामले हैं.

वहीं केंद्र, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की समन्वित जांच, नजर रखने, उपचार करने की समन्वित नीति से इस बीमारी से होने वाली मृत्यु दर में भी लगातार कमी आ रही है.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत में कोविड-19 मृत्यु दर (सीएफआर) वैश्विक सीएफआर के मुकाबले कम है. सीएफआर 19 जून के 3.3 प्रतिशत के मुकाबले बुधवार को घटकर 2.23 प्रतिशत रह गई जो एक अप्रैल के बाद से सबसे कम है.

इसमें कहा गया है कि न सिर्फ सीएफआर नीचे रहा बल्कि प्रभावी कंटेनमेंट रणनीति, आक्रामक जांच और मानकीकृत नैदानिक प्रबंधन प्रोटोकाल की वजह से छह दिनों से लगातार 30 हजार से ज्यादा कोविड-19 मरीज ठीक हो रहे हैं.

वहीं आईसीएमआर के अनुसार देश में 29 जुलाई तक कोरोना वायरस की जांच के लिए कुल 1,81,90,383 सैंपल की टेस्टिंग की जा चुकी है. 29 जुलाई को ही अकेले 4,46,642 सैंपल जांचे गए हैं.

देश में अब 1316 प्रयोगशालाओं के माध्यम से कोविड-19 जांच को अंजाम दिया जा रहा है. इनमें से 906 सरकारी क्षेत्र की हैं और 410 निजी क्षेत्र से हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पश्चिम बंगाल कांग्रेस से दुःखद खबर सोमेन मित्रा का 78 साल की उम्र में निधन
Next: राजभवन और सरकार के बीच टकराव खत्म सीएम गहलोत आज फिर लेंगे विधायक दल की बैठक

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 hour ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.