Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • गौतम बुद्ध नगर में कोरोना संक्रमण को देखते हुए नई गाइडलाइन्स हुई जारी
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • स्वास्थ्य

गौतम बुद्ध नगर में कोरोना संक्रमण को देखते हुए नई गाइडलाइन्स हुई जारी

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
images

गौतम बुद्ध नगर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर आपराधिक दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत लागू प्रतिबंधों को 31 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया गया है.

जिला पुलिस ने बताया कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में इस अवधि में राजनीतिक, सामाजिक, खेल संबंधी या धार्मिक सम्मेलन करने और विरोध प्रदर्शन के तहत रैलियां निकालने की मनाही होगी.

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आशुतोष द्विवेदी ने कहा गौतम बुद्ध नगर में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत प्रतिबंध 31 अगस्त तक लागू रहेंगे साथ ही नोएडा पुलिस ने कहा है कि जिले में सभी सिनेमा हॉल, जिम, स्विमिंग पूल और मनोरंजन पार्क 31 अगस्त तक बंद रहेंगे.

दरअसल, कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है. दो दिन पहले ही गुरुवार को नोएडा में कोरोना के 110 नए मरीज मिले थे. वहीं, कोरोना संक्रमित एक और व्यक्ति की मौत हो गई थी.

जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने बताया था कि पिछले 24 घंटों में 110 नए संक्रमित मरीजों की पहचान हुई. गुरुवार को 57 मरीजों को अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया था.

अब तक जिले में कुल 4299 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं. गुरुवार को एक मरीज की मौत के साथ ही जिले में कोरोना संक्रमण से मौतों की कुल संख्या 42 हो गई थी.

इस समय 730 मरीजों का इलाज जिले के अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है. चिकित्सा विभाग द्वारा गुरुवार को जारी अंतिम आंकड़ों के अनुसार, जिले में कंटेनमेंट जोन की संख्या 442 हो गई है.

वहीं अगर पूरे उत्तर प्रदेश की बात की जाए तो पिछले चौबीस घंटे में कोरोना के 4453 नए मामले सामने आए. अब तक प्रदेश में कुल 34968 एक्टिव केस हैं. वहीं, 1630 कोरोना वायरस से समक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है.

इनमें से सिर्फ राजधानी लखनऊ में 562 नए केस सामने आए हैं. हालांकि, सरकार कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए कोरोना वॉरियर्स के साथ मिलकर दिन रात काम कर रही है. इसके बावजूद भी संक्रमण के मामले कम होने के नाम नहीं ले रहे हैं.

Post navigation

Previous: कोरोना का कहर लगातार जारी अब शिमला में बढ़ते मामलो को देखते हुए बॉर्डर पर सख्ती की मांग
Next: उत्तर प्रदेश में 4 अगस्त तक कुछ जगहों पर भारी बारिश का अनुमान

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.