Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • उत्तर प्रदेश में 4 अगस्त तक कुछ जगहों पर भारी बारिश का अनुमान
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

उत्तर प्रदेश में 4 अगस्त तक कुछ जगहों पर भारी बारिश का अनुमान

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (5)

मौसम विभाग ने शनिवार 1 अगस्त के लिए बारिश का ताजा अनुमान जारी कर दिया है. इसके मुताबिक दोपहर तक बुंदेलखंड के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है.

साथ ही पश्चिमी, तराई और पूर्वी यूपी के कई जिलों में भी बारिश की संभावना जताई गई है. मध्य यूपी के के जिलों में अभी बारिश की गुंजाइश नहीं दिखाई दे रही.

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक दोपहर तक जिन जिलों में बारिश संभव है वे हैं – हमीरपुर, बांदा, जालौन, प्रतापगढ़, प्रयागराज, फतेहपुर , रायबरेली, जौनपुर

लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, सुल्तानपुर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, हापुड़, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, रामपुर, बुलंदशहर, बदायूं और बरेली.

अभी तक के अनुमान के मुताबिक 4 अगस्त तक पूरे प्रदेश में बारिश का मिला-जुला असर रहेगा. बादलों की आवाजाही लगी रहेगी. प्रदेश के कई जिलों में बारिश भी होगी. कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक ही बारिश के लिहाज से शुक्रवार का दिन अच्छा गुजरा. पूर्वी यूपी के ज्यादातर शहरों में बारिश दर्ज की गई. सबसे ज्यादा बारिश बलिया में 31.3 मिली मीटर हुई.

इसके अलावा गाजीपुर में 19.2, वाराणसी में 12.2, बहराइच में 17.6, बरेली में 14.2, अलीगढ़ में 8.2, हरदोई में 7.6, कानपुर में 8.6 और गोरखपुर में 7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.

बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी के जिलों में बारिश नहीं दर्ज की गई. साथ ही तराई के भी कई बाढ़ग्रस्त जिलों में कल बारिश नहीं हुई.

इटावा को छोड़ दिया जाए तो प्रदेश में बाकी सभी शहरों का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस या उसके नीचे ही दर्ज किया गया. इटावा में 38 डिग्री सेल्सियस तापमान शुक्रवार को दर्ज किया गया.

Post navigation

Previous: गौतम बुद्ध नगर में कोरोना संक्रमण को देखते हुए नई गाइडलाइन्स हुई जारी
Next: सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या में पूरे क्षेत्र की तैयारियों का आज लेंगे जायजा

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.