Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • पंजाब पुलिस ने अभियान चलाते हुए कई जगहों पर छापेमारी : जहरीली शराब
  • चंडीगढ़
  • देश
  • मुख्य समाचार

पंजाब पुलिस ने अभियान चलाते हुए कई जगहों पर छापेमारी : जहरीली शराब

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
images

पंजाब में जहरीली शराब का शिकार होने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. प्रदेश में इस घटना में अबतक 86 लोगों की जान जा चुकी है. इनमें से 48 लोगों की मौत सिर्फ शनिवार को ही हो गई.

पंजाब सरकार ने आबकारी विभाग के अधिकारी और कुछ पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है. वहीं प्रदेश के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने कांग्रेस सरकार पर अवैध शराब बेचने वालों को शरण देने का आरोप लगाया.

पंजाब के तरन तारन, अमृतसर और गुरदासपुर जिलों में जहरीली शराब पीने के कारण मौत के ये मामले आए सामने आए हैं. अकेले शनिवार को ही 48 लोगों की जान इस हादसे के कारण चली गई. पंजाब सरकार ने इस घटना के मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हुए हैं.

वहीं, प्रशासनिक स्तर पर लापरवाही का आरोप लगने पर सरकार ने आबकारी विभाग के 7 अधिकारी और 6 पुलिसकर्मियों को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है. मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कर रहे हैं.

इस घटना के बाद से ही पंजाब पुलिस ने अभियान चलाते हुए कई जगहों पर छापेमारी की है. पुलिस के मुताबिक इस घटना के सिलसिले में अभी तक 25 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

उधर, इस मामले में राजनीतिक आरोप भी जारी हैं. सुखबीर सिंह बादल ने आरोप लगाया है कि मौजूदा घटना पंजाब सरकार की लापरवाही और संरक्षण के कारण हुई है.

बादल ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के मंत्रियों और विधायकों से लेकर पार्टी के नेता भी अवैध शराब व्यापार में शामिल हैं और उनको संरक्षण देने के कारण ही ये घटना हुई है.

बादल ने साथ ही इसे हत्या बताते हुए कहा कि इस मामले में दोषियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए, फिर चाहे वो सत्ताधारी दल के विधायक या मंत्री ही क्यों न हों.

उन्होंने सरकार की ओर से घोषित मजिस्ट्रेट जांच के बजाए हाई कोर्ट के जज के नेतृत्व में स्वतंत्र जांच की मांग भी की.

Post navigation

Previous: सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या में पूरे क्षेत्र की तैयारियों का आज लेंगे जायजा
Next: कोरोना वायरस : देश में 17 लाख 50 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.