Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या में पूरे क्षेत्र की तैयारियों का आज लेंगे जायजा
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार

सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या में पूरे क्षेत्र की तैयारियों का आज लेंगे जायजा

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
yogi_1596095855_618x347

अयोध्या में धार्मिक दृष्टिकोण से लंबे समय से विवाद और राजनीति का केंद्र रहे राम जन्म भूमि पर अदालत से फैसला आने के बाद मंदिर निर्माण का काम शुरु होने जा रहा है.

राम मंदिर निर्माण कार्य के लिए 5 अगस्त का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है. इस दिन अयोध्या में राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी जाएगी. इस भूमि पूजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे.

राज्य की बीजेपी सरकार इस कार्यक्रम का आयोजन काफी भव्य तरीके से करने के लिए तैयार है. जिसकी तैयारियों का जायजा लेने खुद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रविवार के दिन अयोध्या जाएंगे.

फरवरी में मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र, के गठन के बाद से ही मंदिर निर्माण की गतिविधियों में तेजी आ गई थी. हालांकि कोरोना के कारण इसमें कुछ रुकावट आई, लेकिन अब इसके निर्माण की शुरुआत का दिन बेहद करीब है.

5 अगस्त को होने वाले ऐतिहासिक राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर व्यवस्था चाक चौबंद करने के लिए यूपी प्रशासन कोई कसर नहीं छोड़ रहा है. सुरक्षा व्यवस्था के अलावा इस बार प्रशासन के सामने कोरोना वायरस संक्रमण की बड़ी चुनौती है.

इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही कई विशेष अतिथि शामिल होंगे. ऐसे में कोरोना से उनकी सुरक्षा को लेकर प्रशासन विशेष रूप से चिंतित है और उसके मुताबिक प्रबंध किए जा रहे हैं. राम मंदिर भूमि पूजन परिसर के सेनिटाईजेशन के लिये लखनऊ से विशेषज्ञों की टीम बुलाई जाएगी.

कार्यक्रम को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार 2 अगस्त को अयोध्या दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह पूरे क्षेत्र में तैयारियों का जायजा लेंगे ताकि 5 अगस्त के दिन कार्यक्रम में कोई कमी न रह जाए.

वहीं सीएम ने रामभक्तों से अपील भी की है कि वह इस कार्यक्रम को अपने घरों में रहकर टीवी पर ही देखें और कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए अयोध्या में न जुटें.

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश में 4 अगस्त तक कुछ जगहों पर भारी बारिश का अनुमान
Next: पंजाब पुलिस ने अभियान चलाते हुए कई जगहों पर छापेमारी : जहरीली शराब

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.