Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ये रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • स्वास्थ्य

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ये रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
cm_1595659381

कोरोना पॉजिटिव होने के कारण अस्पताल में भर्ती सीएम शिवराज सिंह चौहान को सोमवार को अस्पताल से छुट्टी नहीं मिलेगी.

जानकारी के मुताबिक, उनकी कोरोना रिपोर्ट फिर से पॉजिटिव आई है. लिहाजा यह माना जा रहा है कि उन्हें अभी एक हफ्ते तक और अस्पताल में रहना पड़ सकता है.

इससे पहले रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर यह जानकारी दी थी कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं. उन्होंने अपना एक और टेस्ट rt-pcr कराया है.

अगर इसकी रिपोर्ट निगेटिव आती है तो फिर सोमवार को उनकी अस्पताल से छुट्टी हो जाएगी. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 10 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं. उनका भोपाल के चिरायु अस्पताल में इलाज किया जा रहा है.

आरटी पीसीआर की रिपोर्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अभी कोरोना निगेटिव नहीं हुए हैं. यही वजह है कि उन्हें अभी और अस्पताल में रुकना पड़ सकता है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अस्पताल में भर्ती हुए 10 दिन बीत चुके हैं.

10 दिन पहले उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद खुद उन्होंने ट्वीट कर यह बात सार्वजनिक की थी कि वह कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. उन्होंने अपील की थी कि इस दौरान जो लोग भी उनके संपर्क में आए हैं, वे सब अपना टेस्ट करा लें.

बाद में डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि, भर्ती होने से लेकर अब तक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की बाकी सभी रिपोर्ट सामान्य आई हैं.

डॉक्टरों के मुताबिक उनका स्वास्थ्य ठीक है, लेकिन जब तक कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव नहीं आ जाती तब तक उनकी अस्पताल से छुट्टी नहीं होगी.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भले ही कोरोना पॉजिटिव हो और अस्पताल में भर्ती हों लेकिन वह लगातार एक्टिव हैं.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अस्पताल में भर्ती होने के दूसरे दिन ही बैठकों का सिलसिला शुरू कर दिया था.

मुख्यमंत्री बीते 10 दिन से लगातार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अस्पताल से ही बैठकें कर रहे हैं. यहां तक कि मंत्रालय से जुड़ी हुई कुछ अहम फाइलें भी उन्होंने अस्पताल में ही मंगाई थीं और वहीं से उनका निपटारा किया था.

Post navigation

Previous: राम मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगी उमा भारती
Next: CM योगी आज जाएंगे अयोध्या और लेंगे जायजा : अयोध्या

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.