Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • राम मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगी उमा भारती
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार

राम मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगी उमा भारती

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
fnebk2uo_uma-bharti_625x300_20_July_20

भारतीय जनता पार्टी की कद्दावर नेता उमा भारती ने कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अयोध्या में 5 अगस्त को होने वाले भूमि पूजन में शामिल न होने का फैसला किया है.

इस दौरान वे सरयू तट पर ही रहेंगी और कार्यक्रम समाप्त होने के बाद राम लला के दर्शन करेंगी. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्होंने यह फैसला लिया और इसकी जानकारी खुद अपने ट्विटर पर दी.

बीजेपी नेता उमा भारती ने इस संबंध में राम जन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ अधिकारियों और प्रधानमंत्री कार्यालय से अपील की है कि वह 5 अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर के स्थापना समारोह के लिए आमंत्रितों की सूची से उनका नाम हटा दें.

उमा भारती ने ट्वीट किया कल जब से मैंने अमित शाह जी तथा यूपी बीजेपी के नेताओं के बारे में कोरोना पोज़िटिव होने का सुना तभी से मैं अयोध्या में मंदिर के शिलान्यास में उपस्थित लोगों के लिए ख़ासकर नरेंद्र मोदी जी के लिये चिंतित हूं

उन्होंने बताया कि मैं आज भोपाल से अयोध्या के लिए रवाना होउंगी. उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में काफी लोग इकट्ठा हो रहे हैं ऐसे में मुझे प्रधानमंत्री मोदी व अन्य लोगों के स्वास्थ्य की चिंता है.

मैं भूमि पूजन के सथान से दूरी बनाकर रखूंगी और सभी के वहां से जाने के बाद राम लाल के दर्शन करूंगी. उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने राम जन्मभूमि न्यास के अधिकारियों को जानकारी दे दी है.

बता दें कि रविवार को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए. डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया है. अमित शाह ने ट्वीट करते कहा कि कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूंं. मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांंच करवाएं.

कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री बीएस येदियुरप्‍पा के बाद उनकी बेटी भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं. येदियुरप्‍पा के साथ ही उनकी बेटी को भी बेंगलुरु के मणिपाल अस्‍पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

वहीं मणिपाल अस्‍पताल की ओर से जारी किए गए सीएम येदियुरप्‍पा के मेडिकल बुलेटिन के अनुसार उनकी हालत स्थिर है. डॉक्‍टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर निगरानी रखे हुए हैं.

Post navigation

Previous: मशहूर गायिका आशा भोसले के घर के बिजली का बिल जान कर रह जायेंगे दंग
Next: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ये रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.