Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा बंधन के पावन त्योहार पर देशवासियों को ट्वीट कर दी बधाई
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा बंधन के पावन त्योहार पर देशवासियों को ट्वीट कर दी बधाई

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
Modi-Rakhi

आज रक्षा बंधन का पावन त्योहार है. इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ट्वीट कर बधाई दी है. कोरोना संकट काल में इस बार पूरा देश त्योहार मना रहा है.

सोमवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा रक्षा बंधन के पावन पर्व पर समस्त देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं. पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य नेताओं ने लोगों को बधाई दी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी ट्वीट कर देशवासियों को बधाई दी. राष्ट्रपति कोविंद ने लिखा रक्षा बंधन पर सभी देशवासियों को बधाई! राखी प्रेम और विश्वाीस का वह अटूट धागा है जो बहनों को भाइयों से जोड़ता है.

आइए, आज हम सब महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहने का संकल्प दोहराएं.’बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने भी इस मौके पर देशवासियों को बधाई दी.

मायावती ने अपने ट्वीट में लिखा कि देशवासियों को रक्षाबंधन, जो भाई-बहनों का वह खास वार्षिक पर्व है जिसमें भाई की कलाई पर बहन रक्षासूत्र (राखी) बांधती हैं, की हार्दिक बधाई व ढेर शुभकामनायें.

समाज की भलाई इसी में है कि सभी लोग इस पर्व की पवित्र भावना के तहत् शुद्ध मन से जिन्दगी गुजारने का प्रयास करें.

गौरतलब है कि कोरोना वायरस संकट के कारण देश में अभी कुछ जगहों पर लॉकडाउन है, सार्वजनिक वाहनों के संचालन पर पाबंदी है. ऐसे में इस बार लोग काफी सावधानी के साथ इस त्योहार को मना रहे हैं.

हालांकि, उत्तर प्रदेश में राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है, साथ ही हर बार की तरह इस बार भी महिलाओं से टिकट का कोई पैसा नहीं लिया जाएगा. रक्षा बंधन को देखते हुए यूपी सरकार ने रविवार को लॉकडाउन नहीं लगाया था, ताकि लोग आ-जा सकें.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं
Next: राम जन्मभूमि पूजन कार्यक्रम का पूरा देश कर रहा इंतजार अयोध्या में तीन घंटे गुजारेंगे मोदी

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 hour ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.