Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • राम जन्मभूमि पूजन कार्यक्रम का पूरा देश कर रहा इंतजार अयोध्या में तीन घंटे गुजारेंगे मोदी
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

राम जन्मभूमि पूजन कार्यक्रम का पूरा देश कर रहा इंतजार अयोध्या में तीन घंटे गुजारेंगे मोदी

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (3)

5 अगस्त बुधवार को होने वाले राम जन्मभूमि पूजन कार्यक्रम का पूरा देश इंतजार कर रहा है. इस कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अगस्त को अयोध्या आएंगे और इस भूमि पूजन को संपन्न करेंगे. इस कार्यक्रम में देश के 170 गणमान्य लोग शामिल हो रहे हैं.

पांच अगस्त की सुबह दिल्ली एयरपोर्ट से 9:35 बजे विशेष विमान से चलकर पीएम मोदी 10:35 बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे. वहां से 10:40 बजे हेलिकॉप्टर से अयोध्या के लिये रवाना होंगे.

अयोध्या स्थित साकेत महाविद्यालय में बने हैलीपैड पर सुबह 11:30 बजे उतरेंगे. यहां से पांच मिनट बाद सड़क मार्ग से चलकर 11:40 बजे हनुमानगढ़ी पहुंचेंगे.

वहां दस मिनट पूजा दर्शन करेंगे और इसके बाद 11:55 बजे हनुमानगढ़ी से चलकर पांच मिनट बाद ठीक 12 बजे रामजन्मभूमि परिसर पहुंच जाएंगे.पहले 10 मिनट में पीएम मोदी वहां विराजमान रामलला का दर्शन पूजन करेंगे.

सवा 12 बजे दस मिनट के बीच परिसर में पारिजात का पौधा लगाएंगे. इसके बाद 12:30 बजे भूमिपूजन कार्यक्रम शुरू होगा जो ठीक 10 मिनट तक चलेगा.

इसके बाद श्रीरामजन्मभूमि मन्दिर के शिलान्यास कार्यक्रम के सार्वजनिक समारोह में शामिल होंगे, जो करीब सवा घण्टे चलेगा.

यहां से 2:05 बजे साकेत महाविद्यालय हेलिपैड के लिये रवाना होंगे. वहां सवा दो बजे पहुंचेंगेऔर ठीक पांच मिनट बाद 2:20 बजे हेलिकॉप्टर से लखनऊ रवाना हो जाएंगे.

इस तरह पीएम मोदी अयोध्या में तीन घण्टे गुज़ारेंगे और उनके कार्यक्रम में हनुमानगढ़ी दर्शन पूजन और राम मन्दिर के भूमिपूजन के अलावा पारिजात का पौधा रोपने का भी आयोजन होगा.

अयोध्या में राम जन्मभूमि पूजन के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और इसके लिए आमंत्रण गणमान्य लोगों को भेजे जा रहे हैं.

इस पूजन का पहला आमंत्रण अयोध्या मामले में मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी को भेजा गया है. उनको ये वो आमंत्रण राम मंदिर ट्रस्ट के महंत चंपत राय की तरफ से भेजा गया है.

5 अगस्त बुधवार को अयोध्या में भव्य राम मंदिर के शिलान्यास का भूमि पूजन कार्यक्रम होना है. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूमि पूजन करने आएंगे

वहीं बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी इस कार्यक्रम में वर्चुएली शामिल होंगे. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई अन्य गणमान्य व्यक्ति इस कार्यक्रम में शामिल होंगे.

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा बंधन के पावन त्योहार पर देशवासियों को ट्वीट कर दी बधाई
Next: राम जन्म भूमिपूजन की तैयारियां हुई पूरी आज से ही पहुंचेंगे सभी मेहमान

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.