Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • राम जन्म भूमिपूजन की तैयारियां हुई पूरी आज से ही पहुंचेंगे सभी मेहमान
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार

राम जन्म भूमिपूजन की तैयारियां हुई पूरी आज से ही पहुंचेंगे सभी मेहमान

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
ayodhya_1_1596507474_618x347

अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है. आज रामार्चा पूजा होगी. ये पूजा सुबह 9 बजे शुरू होकर क़रीब 5 घंटे तक चलेगी. इसमें कुल 6 पुजारी शामिल होंगे.

इससे पहले सोमवार को गणपति पूजन हुआ था. इसके अलावा हनुमान गढ़ी में सुबह 8 बजे हनुमान पूजन और निशान का पूजन होगा. जानकारों ने बताया कि हनुमान जी महाराज वर्तमान अयोध्या के अधिष्ठता हैं. इसलिए सबसे पहले हनुमान जी की पूजा की जाती है.

निशान पूजा में अखाड़ों के निशान की पूजा की जाती है. यह पूजा भी हनुमान जी की पूजा जितना ही महत्व रखती है. इसके बाद आज सरयू घाट पर शाम 6.50 बजे आरती होगी और शाम 7 बजे से राम की पैड़ी पर दीप जलाए जाएंगे.

बता दें कि कल होने वाले भूमि पूजन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. भूमिपूजन में आमंत्रित किये गये अतिथियों में से कई लोग आज ही अयोध्या पहुंच जाएगे. जिसमें संघ प्रमुख मोहन भागवत, योगगुरु बाबा रामदेव और साध्वी ऋतम्भरा जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं.

जानकारी के मुताबिक इस कार्यक्रम के लिए कुल 175 लोगों को निमंत्रण भेजा गया है. जिनमें से 135 संत हैं जो जो विभिन्न आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़े हुए हैं और वे सभी उपस्थित रहेंगे.

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने जानकारी दी कि निमंत्रण सूची भाजपा के वरिष्ठ नेताओं लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के अलावा वरिष्ठ वकील के परासरन एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ ‘निजी तौर पर चर्चा’ करके तैयार की गई है. इनके अलावा शहर के भी कुछ गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है.

राय ने कहा कि विहिप के दिवंगत नेता अशोक सिंघल के भतीजे सलिल सिंघल कार्यक्रम में ‘यजमान’ होंगे। साथ ही नेपाल के संतों को भी आमंत्रित किया गया है क्योंकि जनकपुर का बिहार, उत्तर प्रदेश और अयोध्या से भी संबंध है.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एक डाक टिकट भी जारी करेगी जोकि मंदिर के डिजाइन पर आधारित है. राय के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परिसर में ‘पारिजात’ का पौधा भी लगाएंगे.

Post navigation

Previous: राम जन्मभूमि पूजन कार्यक्रम का पूरा देश कर रहा इंतजार अयोध्या में तीन घंटे गुजारेंगे मोदी
Next: WHO : भारत व ब्राजील में कोरोना की बढ़ती स्थिति पर जताई चिंता

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.