Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मौसम विभाग के अनुसार 5 अगस्त से मानसून फिर से होगा सक्रिय
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

मौसम विभाग के अनुसार 5 अगस्त से मानसून फिर से होगा सक्रिय

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (1)

राजस्थान में झमाझम बारिश होने का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश के 7 जिलों में गरज के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को प्रदेश के 7 जिलों में बारिश की संभावना है. कोटा, बारा, झालावाड़, बूंदी, टोंक, जयपुर और सवाई माधोपुर जिले में कहीं-कहीं पर गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना है.

मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान के लिए कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया है. मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में मौसम शुष्क रहेगा. इन इलाकों में आसमान साफ रहने के साथ तापमान में भी मामूली बढ़त हो सकती है.

राजधानी जयपुर में सोमवार को जमकर बारिश हुई. अलसुबह 5:00 बजे से ही राजधानी में बारिश का दौर शुरू हो गया, जो सुबह 10:00 बजे तक जारी रहा. बारिश ने शहर में ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल कर रख दी. कुछ घंटों की बारिश के बाद शहर में जगह-जगह जलभराव देखने को मिला. कुछ कॉलोनियों में पानी भर जाने के कारण स्थानीय लोग नाराज भी दिखे.

मौसम विभाग के अनुसार 5 अगस्त से मानसून फिर से सक्रिय हो सकता है. खास तौर पर पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान में 5-6 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है.

राजस्‍थान के कुछ इलाकों में फिर से तापमान में बढ़ोतरी का दौर शुरू हो चुका है. प्रदेश के कुछ इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है.

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को बीकानेर में सबसे ज्यादा 41 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था, जबकि राजधानी जयपुर में 37 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. यह सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है.

Post navigation

Previous: अयोध्या : भूमि पूजन के बाद PM नरेंद्र मोदी देश को करेंगे संबोधित यहां पढ़े
Next: राजधानी भोपाल में नाइट कर्फ्यू रहेगा जारी रात 8 बजे बंद करना होगा बाज़ार:Unlock

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.