Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अयोध्या : भूमि पूजन के बाद PM नरेंद्र मोदी देश को करेंगे संबोधित यहां पढ़े
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

अयोध्या : भूमि पूजन के बाद PM नरेंद्र मोदी देश को करेंगे संबोधित यहां पढ़े

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
ram-janmabhoomi--pm-narendra-modi-will-attend-ayodhya-on-5th-august-for-bhoomi-poojan-how-will-it-be-bhoomi-poojan_375731

5 अगस्त को राम जन्मभूमि परिसर में भूमि पूजन के ठीक बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या की धरती से देश को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री से पहले RSS प्रमुख मोहन भागवत का भी संबोधन होगा.

प्रधानमंत्री के तय कार्यक्रम के मुताबिक वे सिर्फ और सिर्फ राम मंदिर से जुड़े कार्यक्रम में ही शिरकत करेंगे. प्रधानमंत्री करीब तीन घंटे का वक्त राम नगरी में गुजारेंगे.

प्रधानमंत्री बुधवार सुबह 9 बजकर 35 मिनट पर दिल्ली से लखनऊ के लिए रवाना होंगे. वे 10 बजकर 35 मिनट पर लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे. यहां से 10 बजकर 40 मिनट पर हेलिकॉप्टर से अयोध्या के साकेत कॉलेज में बने हेलीपैड पर लैंड करेंगे.

करीब साढ़े 11 बजे के पीएम मोदी अयोध्या में रहेंगे. यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग लोगों द्वारा किया जाएगा. जिसके तहत साकेत कॉलेज के हेलीपैड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जिलाधिकारी अनुजा झा के साथ ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय उनका स्वागत करेंगे.

इसके बाद राम जन्मभूमि पर स्वागत की जिम्मेदारी अयोध्या के राजा विमलेंद्र मोहन, राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा और ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास की होगी. इसके बाद वह हनुमानगढ़ी में पूजा अर्चना के बाद पारिजात के वृक्ष का रोपण करेंगे. इन सबके के बाद पीएम मोदी भूमि पूजन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे.

शुभ मुहूर्त 32 सेकंड का है जो दोपहर 12 बजकर 44 मिनट 8 सेकंड से 12 बजकर 44 मिनट 40 सेकंड के बीच है. इसी मुहूर्त के बीच प्रधानमंत्री चांदी की ईंट से राम मंदिर का शिलान्यास करेंगे. इसके ठीक बाद मंच से आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का संबोधन होगा. इसके बाद पीएम मोदी राष्ट्र को संबोधित करेंगे.

5 अगस्त को भूमि पूजन के दौरान शिलापट का भी अनावरण होगा. साथ ही डाक टिकट भी जारी किया जाएगा. मंच पर पीएम मोदी के साथ ही महंत नृत्य गोपालदास,

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत उपस्थित रहेंगे. इस दौरान अशोक सिंघल के भतीजे सलिल सिंघल यजमान बनेंगे.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पंजाब पुलिस :अवैध शराब बिक्री के मामले में दो कारोबारियों समेत 12 लोग गिरफ्तार
Next: मौसम विभाग के अनुसार 5 अगस्त से मानसून फिर से होगा सक्रिय

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.