Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • राजधानी भोपाल में नाइट कर्फ्यू रहेगा जारी रात 8 बजे बंद करना होगा बाज़ार:Unlock
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार

राजधानी भोपाल में नाइट कर्फ्यू रहेगा जारी रात 8 बजे बंद करना होगा बाज़ार:Unlock

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
200_1595224280

लॉकडाउन के बाद राजधानी भोपाल मंगलवार से फिर अनलॉक हो गयी है. 10 दिन के लॉकडाउन की समय सीमा 4 जुलाई को खत्म हो गयी है. इसी के साथ बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही सामान्य हो गयी है,

लेकिन नाइट कर्फ्यू अभी जारी रहेगा दुकानें और बाज़ार रात 8:00 बजे बंद करने होंगे. अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन के कारण यहां भी 5 अगस्त तक सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग तगड़ी रहेगी.

राजधानी भोपाल में कोरोना संक्रमण के तेजी से फैलने के कारण 10 दिन का लॉकडाउन था. सरकार ने 24 जुलाई की रात 8 बजे से 4 अगस्त की सुबह 5 बजे तक टोटल लॉकडाउन लागू किया था.

इसमें पेट्रोल, गैस, फल-सब्जी, दूध और मेडिकल स्टोर्स खोलने की छूट दी गई थी. इसके अलावा पूरा शहर टोटल लॉक था. सिर्फ इमरजेंसी सर्विस को छोड़कर बाकी लोगों के घर से निकलने पर पूरी तरह पाबंदी थी. जिन लोगों ने इस दौरान लॉकडाउन का उल्लंघन किया, उनके खिलाफ पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की.

शहर को अनलॉक करने के साथ ही बाजार पूर तरह से खुल जाएंगे, लेकिन रात का कर्फ्यू अभी जारी रहेगा. रात 8 बजे के बाद लोगों के घर से बाहर निकलने पर रोक रहेगी. लोगों को सोशल डिस्टेंस का पालन करने के साथ मास्क पहनना अनिवार्य होगा.

इसके अलावा भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सावधानी बरतनी पड़ेगी. रात 8:00 बजे तक लोगों को बाजार खोलने की परमिशन दी गई है. इसके बाद उन्हें अपनी दुकानों और ऑफिस बंद करना पड़ेंगे. यदि इस नियम का पालन नहीं किया जाता है तो प्रशासन की तरफ से कार्रवाई भी की जाएगी.

अयोध्या में 5 अगस्त को राम मंदिर के लिए भूमिपूजन है. इसलिए शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्ती जारी रहेगी. लॉकडाउन के दौरान शहर में जैसी पुलिस चेकिंग और गश्त लगाई गई थी, वो अभी जारी रहेगी.

पुलिस चेकिंग पॉइंट लगाकर वाहनों की चैकिंग करेगी और इलाके में गश्त करेगी.थाना स्तर पर निर्देश दिए गए हैं कि टीआई और सीएसपी चेकिंग पॉइंट और पूरी व्यवस्था की मॉनिटरिंग करेंगे. उन्हें भी गश्त के दौरान मौजूद रहना पड़ेगा.

Post navigation

Previous: मौसम विभाग के अनुसार 5 अगस्त से मानसून फिर से होगा सक्रिय
Next: बाढ़ के पानी की निकासी को लेकर दो वार्ड के लोग आपस में भीड़े : दरभंगा

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.