Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बाढ़ के पानी की निकासी को लेकर दो वार्ड के लोग आपस में भीड़े : दरभंगा
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

बाढ़ के पानी की निकासी को लेकर दो वार्ड के लोग आपस में भीड़े : दरभंगा

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (2)

जिले के नगर निगम वार्ड 5 और 6 के लोग रविवार को बाढ़ के पानी की निकासी को लेकर आपस में भिड़ गए. दोनों तरफ के लोगों के बीच जमकर मारपीट और रोड़ेबाज़ी हुई. काफी देर तक पूरा इलाका रणक्षेत्र बना रहा. मामला विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के आजमनगर का है.

इस घटना में कुछ लोगों को चोटें भी आई हैं. इधर, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वार्डों के पार्षदों को बुलाकर मामला शांत कराया है.वार्ड 6 के पार्षद भरत सहनी ने बताया कि बागमती नदी की बाढ़ का पानी वार्ड 6 की गली-गली में जमा है.

यह पानी वार्ड 5 से होकर निकलता है, लेकिन वार्ड 5 के लोगों ने नाले को जाम कर पानी रोक दिया था. इसकी वजह से दोनों वार्ड के लोगों के बीच विवाद हुआ. विवाद इतना बढ़ा कि दोनों वार्डों के लोग आपस में भिड़ गए और फिर दोनों ओर से रोड़ेबाजी हुई.

उन्होंने नगर आयुक्त समेत कई अधिकारियों को फोन किया लेकिन सबके नंबर बंद थे. सूचना के बाद विश्वविद्यालय थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे हैं और उन्होंने मामला शांत कराया है.विश्वविद्यालय थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि बाढ़ के पानी की निकासी को लेकर दोनों वार्डों के लोगों के बीच विवाद था.

इसको लेकर दोनों पक्षों में मारपीट और रोड़ेबाज़ी हुई थी. पुलिस ने वार्ड 5 के लोगों द्वारा जाम किए गए नाले को खुलवा दिया है. अब पानी निकल रहा है. दोनों वार्ड पार्षद ने बैठक कर समस्या का समाधान करने का भरोसा दिलाया है. उन्होंने कहा कि दोनों में से किसी पक्ष की ओर से प्राथमिकी दर्ज करने के लिए लिखित आवेदन नहीं दिया गया हैं. आवेदन मिलता है तो कार्रवाई की जाएगी.

Post navigation

Previous: राजधानी भोपाल में नाइट कर्फ्यू रहेगा जारी रात 8 बजे बंद करना होगा बाज़ार:Unlock
Next: तेजस्वी यादव और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के बीच बहस शुरू : विधानसभा सत्र

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.