Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • तेजस्वी यादव और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के बीच बहस शुरू : विधानसभा सत्र
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

तेजस्वी यादव और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के बीच बहस शुरू : विधानसभा सत्र

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (3)

बिहार विधानसभा का मॉनसून सत्र सोमवार को सम्पन्न हुआ. कोरोना महामारी के बीच इस सत्र में विपक्ष ने सरकार के खिलाफ कई मुद्दे उठाए.

एक वक्त तो ऐसा आया कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के बीच सदन में ही बहस शुरू हो गई. यह बहस काफी देर तक चली, जिसके बाद विधानसभा स्पीकर विजय चौधरी ने बहस को शांत कराया.

दरअसल, तेजस्वी ने राज्य में कोरोना से उत्पन्न स्थिति के बीच स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के रवैये को लेकर सवाल उठाया था. तेजस्वी ने पूछा क्या वजह थी जो चार महीने बीत जाने के बाद आप राजधानी के कोरोना डेडिकेटेड अस्पतालों के दौरा करने पहुंचे तेजस्वी का यह कहना था कि मंगल पांडेय खीज गए और कहा आप बताएं कि आप कितनी बार अस्पताल का निरीक्षण करने गए. आप तो मुझसे 20 साल छोटे हैं, आपने कितनी बार अस्पतालों के दौरा किया.

तेजस्वी ने कहा मंगल पांडेय जी आपको ध्यावाद देता हूँ कि आप चार महीने बाद NMCH गए PPE किट पहन कर.इस पर मंगल पांडेय ने कहा मैं 5 बार गया, आप तो एक बार भी नहीं गए हैं. इसलिए अभी भी समय है आप भी PPE किट पहन कर जाइये और मरीज का हालचाल लीजिये.

जिसपर तेजस्वी ने कहा कि मंगल पांडेय से मेरी कोई दुश्मनी नहीं है, वो स्वास्थ्य मंत्री हैं और मैं नेता प्रतिपक्ष. मैंने कोई कटाक्ष नहीं किया, यह लोग तो मुझपर निजी हमला भी करते हैं. लेकिन जितनी ही इनकी आलोचना की धार तेज होगी, उतनी ही रफ्तार तेज होगी.

इधर, विवाद आगे बढ़ता देख विजय चौधरी ने तेजस्वी को उनका संबोधन कन्क्लूड करने का निर्देश दिया, जिसके बाद तेजस्वी शांत हुए और अपना संबोधन सीएम नीतीश से बाहर निकालने की अपील करते हुए खत्म की.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बाढ़ के पानी की निकासी को लेकर दो वार्ड के लोग आपस में भीड़े : दरभंगा
Next: देश में नहीं थम रहा कोरोना का कहर प्रयागराज में कोरोना के 134 नए मामले

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.