Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में नहीं थम रहा कोरोना का कहर प्रयागराज में कोरोना के 134 नए मामले
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

देश में नहीं थम रहा कोरोना का कहर प्रयागराज में कोरोना के 134 नए मामले

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (4)

जिले में सोमवार को 134 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई, जिसके साथ ही यहां संक्रमितों की की कुल संख्या 2,822 हो गई है.

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जीएस बाजपेयी ने बताया कि सोमवार को 69 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई. अभी तक कुल 1,298 लोगों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है.

उन्होंने बताया कि सोमवार को दो लोगों की कोरोना से मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 57 तक पहुंच गई है। वहीं, प्रदेश भर में इस महामारी के चलते कुल 1778 लोगों की जान जा चुकी है. फिलहाल, जिले के 1,467 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

इससे पहले रविवार को जिले में 141 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए थे. बता दें कि जिले समेत पूरे प्रदेश में कोरोना का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है. प्रदेश की बात करें तो सोमवार को 4473 रिकॉर्ड संक्रमण के मामले सामने आये हैं.

इस तरह प्रदेश में कुल 97,362 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं. इनमें 40,191 एक्टिव केस शामिल हैं. वहीं, 55393 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं.

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के लिए अब तक कोई दवाई या टीका उपलब्ध नहीं है. कोरोना से एकमात्र सावधानी ही बचाव का उपाय है. कोरोना से बचाव के लिए जरूरी है कि लोग निम्न सावधानियां बरतें-

1. नियमित तौर पर हाथ धोएं ताकि छूने से आया संक्रमण न लगे
2. सोशल डिस्टेंसिंग यानि सामाजिक दूरी का पालन करे
3. बाहर जाते समय या किसी से बात करते समय मुंह और नाक को ढक कर रखें.
4. जहां तक संभव हो घर पर ही रहने का नियम का पालन करें.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: तेजस्वी यादव और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के बीच बहस शुरू : विधानसभा सत्र
Next: अयोध्या में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर निर्माण के लिए करेंगे भूमि पूजन

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 44 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 48 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 52 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.