Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • अयोध्या में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर निर्माण के लिए करेंगे भूमि पूजन
  • देश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

अयोध्या में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर निर्माण के लिए करेंगे भूमि पूजन

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
Ayodhya-3-620x400

आखिरकार रामभक्तों का बरसों का इंतजार खत्म होने वाला है. राम मंदिर भूमिपूजन को लेकर तैयारियां पूरी हुईं. अयोध्या में मीलों पहले से ही राजमार्गों पर बड़ी-बड़ी होर्डिंग्स लगी हुई हैं, जहां लिखा है कि पीएम मोदी भूमिपूजन करेंगे.

पीएम मोदी 12 बजकर 40 मिनट पर राम जन्मभूमि पर राम मंदिर की आधारशिला रखेंगे. आइए आपको बताते हैं, पीएम मोदी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम.

पीएम मोदी सुबह 9.35 बजे दिल्ली से लखनऊ के लिए विशेष विमान से रवाना होंगे और सुबह 10.35 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग होगी
सुबह 10.40 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से अयोध्या के लिए निकलेंगे
सुबह 11.30 बजे केएस साकेत पीजी कॉलेज पहुंचेंगे, इसके बाद हनुमानगढ़ी मंदिर के लिए निकलेंगे
सुबह 11.40 से 11.50 बजे तक हनुमानगढ़ी में दर्शन और पूजा करेंगे
दोपहर 12 बजे श्रीराम जन्मभूमि पहुंचेंगे
दोपहर 12 से 12.10 बजे तक भगवान रामलला विराजमान के दर्शन और पूजा करेंगे
दोपहर 12.15 से 12.25 के बीच पारिजात के पौधे का पौधारोपण करेंगे. यहां से प्रधानमंत्री भूमि पूजन स्थल पर जाएंगे. शुभ मुहूर्त यानी आभिजात मुहूर्त में मोदी भव्य राम मंदिर की नींव रखेंगे
दोपहर 12.30 से 12.40 बजे के बीच भूमि पूजन होगा. इसके बाद पीएम बुलेटप्रूफ पंडाल में पहुंच जाएंगे, जहां एक भव्य मंच बना है
इस मंच पर दोपहर 12.45 से दोपहर 2 बजे तक रहेंगे. मोदी के साथ मंच पर संघ प्रमुख मोहन भागवत और श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास भी मौजूद रहेंगे. यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ भी मोदी के साथ मंच पर रहेंगे. भागवत के भाषण के बाद मोदी का भाषण होगा
दोपहर 2.15 बजे साकेत पीजी कॉलेज पहुंचकर हेलीकॉप्टर से दोपहर 3.10 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से दिल्ली के लिए निकलेंगे.

Post navigation

Previous: देश में नहीं थम रहा कोरोना का कहर प्रयागराज में कोरोना के 134 नए मामले
Next: शुभ घड़ी आज : CM योगी आदित्यनाथ ने रामभक्तों को दी बधाई

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.